Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भक्ति के रंग में रंगा चीड़ खेड़ा, देवनारायण भजन संध्या में उमड़ी भारी भीड़: NN81

 


सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र के चीड़ खेड़ा गांव में बुधवार रात्रि को धार्मिक आस्था का भव्य नजारा देखने को मिला। गांव के रोशन जाट के निवास स्थान पर बाडीया ठाकुर जी के पावणा के अवसर पर आयोजित रात्रि भजन संध्या एवं देवनारायण भगवान के भोज बगड़ावत कड़िया कार्यक्रम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

भजन संध्या शुरू होते ही पूरा गांव भक्ति के रंग में रंग गया। भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और देवनारायण भगवान के जयकारों से पूरा क्षेत्र देर रात तक गूंजता रहा। कार्यक्रम में आसपास के कई गांवों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे, जिससे गांव में मेले जैसा माहौल बन गया।

आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भोजन की विशेष व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारा और संस्कृति को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में गांव के युवाओं, समाज के गणमान्य लोगों एवं ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा। धार्मिक आस्था के इस भव्य आयोजन की पूरे क्षेत्र में चर्चा रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes