Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सांदीपनि विद्यालय में 'सृजन' की गूंज: जब विद्यार्थियों की प्रतिभा ने छू लिया आसमान: NN81

 

संवाददाता

प्रदीप बैरागी तहसील झारड़ा जिला उज्जैन मध्य प्रदेश


झारड़ा | "विद्या ददाति विनयं..." के पावन मंत्रों और माँ शारदे की वंदना के साथ जब सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, झारड़ा का प्रांगण गूंजा, तो हर कोई मंत्रमुग्ध हो उठा। अवसर था विद्यालय के वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव 'सृजन-2026' का, जहाँ किताबी ज्ञान से इतर विद्यार्थियों के भीतर छिपे कलाकार और सर्जक ने अपनी अद्भुत छटा बिखेरी।

 दिव्य शुभारंभ और स्वागत की परंपरा

समारोह का आगाज़ मुख्य अतिथि सुश्री खुशबू पांचाल (प्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना, प्रखरवक्ता),. श्री हाकम सिंह जी डोडिया.(माननीय जिला संघ चालक उज्जैन)एवं मंचासीन अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन और पूजन के साथ हुआ। अतिथियों का स्वागत भारतीय परंपरा के अनुरूप आत्मीयता से किया गया, जिसने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया।

 मंच पर उतरी प्रतिभा की आकाशगंगा

कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र रहे वे नन्हें कलाकार, जिन्होंने लोक संस्कृति से लेकर आधुनिक कला तक की विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। मंच का कुशलसंचालन प्रधानाध्यापक श्री आशुतोष दीक्षित ने अपनी ओजस्वी शैली में किया, जिससे पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।

 गरिमामयी उपस्थिति

इस उत्सव में विशिष्ट अतिथि के रूप में संकुल प्राचार्य श्री नवीन कुमार जी गर्ग एवं कन्या विद्यालय के प्राचार्य श्री हरिप्रसाद जी जायसवाल.आशीष जी राठी(खण्ड कार्यवाह महिदपुर)डाॅ विमल पाठक.चन्दनाथ योगी( प्राचार्य महोदय).महन्त मुकेश दास बैरागी.पत्रकार प्रदीप बैरागी.गणेश आंजना.उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्राचार्य सुश्री श्रद्धा विश्वकर्मा ने की, जिन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया।


सफलता के पीछे के सारथी

इस भव्य आयोजन को मूर्त रूप देने में शिक्षक रामजीलाल कुमावत.चन्द्रशेखर व्यास.लखन आंजना.अशोक जोशी,लखन पांचाल, युवराज सिंह, अमित शर्मा. रवींद्र परमार.नवीन परमार.पंकज जोशी.जितेन्द्र कुमावत श्रीमती मोनिका गर्ग.पूजा कुमावत. श्रीमतीपायल मीणा .संध्या कुमावत. सोनिया बामिया. का समर्पण सराहनीय रहा। विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्रवृन्द की मेहनत ने इस 'सृजन उत्सव' को झारड़ा के इतिहास में एक यादगार पन्ना बना दिया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes