हरदा जिले कि तहसील सिराली में विशाल घेरा बाजी प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्रवासी एवं नगर वासियों के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की 16 मंडलियों ने भाग लिया । जिसमें प्रथम पुरस्कार माननीय विधायक अभिजीत शाह द्वारा श्री श्याम मंडल पितमपुर को प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दूसरा पुरस्कार कतिया समाज युवा संगठन सिराली की ओर से श्री गोपाल कृष्ण मंडल दिगबाड को मिला तीसरा पुरस्कार श्री कृष्ण सुदर्शन मंडल नगावा माल, चौथा पुरस्कार श्री शिव शक्ति सरगम मंडल श्यामू गांव, पांचवा पुरस्कार श्री राधा कृष्ण मंडल पोखरनी, छटवां पुरस्कार श्री बजरंग भक्त मंडल मट्ठागांव, सातवां पुरस्कार अकाश मंडल बिल्लौद,आठवां पुरस्कार श्री बालकृष्ण मंडल बदनावर, नोवा पुरस्कार श्री राधा कृष्ण मंडल जीजलवाड़ा, दसवां विशेष पुरस्कार श्री सांवरिया मंडल छनेरा को अतिथियों ने सभी 10 मंडलियों को पुरस्कार देकर कलाकारों का सम्मान किया गया। विशेष पुरस्कार घेरा वादक में श्री राधा कृष्ण मंडल जीजलवाड़ा के घेरा वादक को, विशेष पुरस्कार ढोलक वादक में श्री कृष्ण सुदर्शन मंडल नगावा माल के ढोलक कलाकार प्रवीण सिटोले को, एवं गायकी में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार श्री बजरंग भक्त मंडल के गायक श्री अनूप भाई को राहुल पवारे नाजी युवा संघ प्रदेश अध्यक्ष की ओर से दिया गया।
कार्यक्रम संयोजक अजय मंडलेकर ने बताया कि घेरा बाजी प्रतियोगिताओं में प्रदेश की 16 मंडलियों ने भाग लिया ।
मंडलियो द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गई । प्रतियोगिता में 10 सफल मंडलियों को पुरस्कार देकर कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय कुंवर अभिजीत जी शाह विधायक टिमरनी मौजूद रहे। विधायक अभिजीत शाह ने कहा जो संस्कृति विलुप्त होते जा रही है वही संस्कृति को जिंदा रखने के लिए युवा साथियों ने कार्यक्रम का आयोजन किया। यह क्षेत्र के लिए बड़ी बात है वही पुरानी संस्कृति को याद किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार रात्रि 10:00 बजे से दूसरे दिन रविवार देर रात्रि 1:00 बजे प्रतियोगिता का सफल आयोजन संपन्न हुआ। जनता ने खूब जमकर भजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम के मुख्य निर्णायक गणेश सोलंकी, संजय पवार, जेपी अहिरवार , सुखराम माणिक रहे, विशेष अतिथि गोविंद हुरमाले , पूरण हुरमाले, वंशी चौरे, अर्जुन राठौर, आनंद किरावर, संतोष नागले, जय नारायण चौरे , माखन लखोरे, ओमकार बामने एवं दर्शक गण युवा सहयोगी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संवाददाता अनिल मालवीय सिराली
