हमारा प्रयास-शांति और विकास
आज दिनांक 17/02/26 को एफ/227 बटा0 CRPF कैम्प परिसर तोंगपाल मे श्री गोपाल कुमार गुप्ता कमान्डेन्ट 227 बटा. सी. आर. पी. एफ. के मार्गदर्शन मे सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आसपास के परिचालन क्षेत्र के गाँव लेदा,टहकवाड़ा,मारेंगा,पेरमारास, तोंगपाल इत्यादि गाँवो से लगभग 550 से अधिक संख्या मे पुरुषों , महिलाओ एवं बच्चों को दैनिक उपयोगी वस्तुएँ, कृषि मे उपयोगी सामान, पठन पाठन सामग्री, खेल कूद का सामान वितरित किया गया तथा आधार कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड के निर्माण एवं संशोधन हेतु शिविर का आयोजन भी किया गया। इसके साथ ही चिकित्साधिकारी द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य जाँच करके दवाई का वितरण किया गया। इस अवसर पर श्री गोपाल कुमार गुप्ता कमांडेंट 227 बटालियन सीआरपीएफ ने आदिवासी ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि यह सिविक एक्शन कार्यक्रम केवल सुरक्षा का मुद्दा हल करने तक सीमित नहीं है अपितु सामाजिक आर्थिक विकास और स्थानीय लोगों के सशक्तिकरण का माध्यम है। इस प्रकार के आयोजन से क्षेत्र वासियों और सुरक्षा बलों के बीच मधुर संबंध विश्वास और सहयोग को बढ़ावा मिल रहा है। सीआरपीएफ का मानना है कि स्थानीय समुदाय को बुनियादी शिक्षा स्वास्थ्य और कौशल विकास को बढ़ावा देकर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं को मुख्य धारा से जोड़कर एवं नक्सलवाद से दूर रखा जा सकता है। जैसा कि आप सभी को विदित है कि आज नक्सली विचारधारा अपनी अंतिम सांसें गिन रही है जिसमें सीआरपीएफ का अहम योगदान रहा है।
सीआरपीएफ ने एक तरफ जहां सुदूर क्षेत्रों में कई मुख्य अभियानो को अंजाम दिया, वहीं दूसरी तरफ ग्रामीणों के साथ मिलकर इस तरीके के कई कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों का सहयोग किया तथा बच्चों एवं युवाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य का संपूर्ण ध्यान रखा गया। इस अवसर पर श्री गोपाल कुमार गुप्ता कमांडेंट 227 बटालियन सीआरपीएफ ने ग्रामीणों को आशवस्त कराया कि सीआरपीएफ सदैव आपकी सुरक्षा के लिए तैनात है, आपकी किसी भी प्रकार की समस्या हो सुरक्षा स्वास्थ्य या अन्य कोई प्रशासनिक सहायता चाहिए आप निःसंकोच 24 घंटे दिन रात कभी भी हमारे कैंप में आ सकते हैं, आपको पूरी सहायता प्रदान की जाएगी अगर सीआरपीएफ के बाहर का मामला होगा तब सिविल प्रशासन तक आपकी बात पहुंचाई जाएगी इसके अलावा आप सभी ग्रामीणों को यदि किसी भी प्रकार की चिकित्सा/ इलाज की आवश्यकता हो आप कभी भी हमारे कैंप में आ सकते हैं आप सभी को पूर्ण चिकित्सा सुविधा दी जाएगी। इस कार्यक्रम मे श्री नवीन कुमार यादव द्वितीय कमान अधिकारी, डॉ. विशाल मल्होत्रा ( मुख्यचिकित्साअधिकारी), श्री शशि कांत राय, उप कमाडेंट, श्री कमलेश कुमार साहू सहायक कामन्डैन्ट, निरीक्षक/जीडी मुकेश कुमार कंपनी कमाण्डर एफ/227 बटालियन, श्री मनीष काँवर एस.डी.पी.ओ.,निरीक्षक/टी.आई. अभिलाश टण्डन तोंगपल,श्रीमती दयमती नाग सरपंच ग्राम पंचायत लेदा,श्रीमती रामबती नाग सरपंच ग्राम पंचायत टहकवाड़ा,श्री राजेश नाग सरपंच ग्राम पंचायत मारेंगा ,श्री फूलराम मंडावी सरपंच ग्राम पंचायत पेरमारास , श्री मदन नाग सरपंच ग्राम पंचायत तोंगपाल ग्रामीणजन एवं 227 वी वाहिनी के अन्य कार्मिक भी उपस्थित रहें।
जिला ब्यूरो चीफ प्रमोद कुमार नाग,
