Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

लोकतंत्र की मजबूती और युवाओं की भागीदारी! :-NN81





छत्तीसगढ़ के गुण्डरदेही स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन में, राष्ट्रीय सेवा योजना यानी NSS के बैनर तले 'युवा संसद' का शानदार आयोजन किया गया।"


"विकसित भारत के लक्ष्य को समर्पित इस कार्यक्रम का आयोजन 'माय भारत' के प्रायोजन में किया गया। इस संवाद का मुख्य विषय था— 'आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए एक सबक'। देश के ज्वलंत मुद्दों पर युवाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में NSS के लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश के साथ अपना पक्ष रखा।"

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति:

"इस गरिमामयी अवसर पर पद्मश्री और राष्ट्रपति सम्मानित शमशाद बेगम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता 'माय भारत' के उपनिदेशक नीतिश शर्मा ने की, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में NSS की जिला संगठक डॉ. लीना साहू भी मौजूद रहीं।"


"प्रतियोगिता के दौरान लक्ष कुमार साहू ने आपातकाल के विषय पर अत्यंत तथ्यपूर्ण और तार्किक विचार प्रस्तुत किए। अपनी प्रभावशाली वक्तृत्व शैली के दम पर लक्ष ने जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अब वे राज्य स्तरीय युवा संवाद में बालोद जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।


रिपोर्टर

न्यूज़ नेशन 81 गुण्डरदेही संवाददाता रूपचंद जैन की रिपोर्ट 

9691605512

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes