Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी ने किए श्रीनाथजी के दर्शन, मंदिर परम्परा अनुसार किया समाधान । :-NN81





श्रीनाथजी मंदिर नाथद्वारा । 

निरंजनी अखाड़े के वर्तमान आचार्य महामंडलेश्वर और हरिद्वार स्थित दक्षिण काली मंदिर के पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज

ने नाथद्वारा पहुँच कर श्रीनाथजी की शयन झांकी के दर्शन किए । 


शनिवार देर शाम नाथद्वारा पहुँचे स्वामी कैलाशानंद गिरी ने प्रभु श्रीनाथजी की शयन आरती के दर्शन किए, जिसके बाद मंदिर परंपरा अनुसार बैठकजी में सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य ने उपरना रजाई ओढ़ाकर व श्रीनाथजी का प्रशाद भेंट कर उनका समाधान किया, इस दौरान पंड्या जी परेश नागर ने श्रीनाथजी की अष्टयाम सेवा व पुष्टि मार्ग की जानकारी देते हुए महामंडलेश्वर को विस्तारपूर्वक समझाया । 

समाधान के दौरान जमादार विठ्ठल सनाढ्य, फोटोग्राफर कैलाश पालीवाल, कल्पित जोशी सहित अन्य सेवादार उपस्थित रहे । 

स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज ने कहा कि आज फाल्गुन मास के अवसर पर श्रीनाथजी के दर्शन कर बहुत आंनद आया ओर श्रीनाथजी मंदिर में काफी सुंदर दर्शन व्यवस्था की गई है । 

ठाकुरजी के दर्शन कर अभिभूत हो गया हूँ और ठाकुरजी की महिमा वर्णन नही कर पा रहा हूँ, सौभाग्यशाली है यहां के लोग जो ठाकुरजी की सेवा में रहते है और श्रीजी से यही प्रार्थना है कि बार बार दर्शन के लिए बुलाए । 



स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज फ़ियावड़ी में मंगरी श्याम भैरवनाथ मंदिर के प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लेने पहुँचे थे वहीं से श्रीनाथजी मंदिर पहुची प्रभु का आशीर्वाद लिया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes