Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र झारडा में दस्तक अभियान कार्यक्रम के संबंध में कार्यशाला का आयोजन :-NN81





सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झारडा 

दिनांक 14.02.2026 को श्रीमान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महोदय डॉ अशोक कुमार पटेल के निर्देशानुसार एवं ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. शोभना भाबर के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र झारडा में दस्तक अभियान कार्यक्रम के संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण मे विकासखण्ड महिदपुर की सभी आशा कार्यकर्ता एवं आशा सुपरवाईजर उपस्थित थी। दस्तक अभियान 17 फरवरी 2026 से 19 मार्च 2026 तक चलाया जायेगा। जिसमे बाल्यकालीन बीमारीयों एवं कुपोषण में कमी लाने के लिए अभियान के अंतगर्त विटामीन ए 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को वर्ष दो बार विटामीन ए का घोल दिया जाता है ग्गाम आंगनवाडी केन्द्र पर पिलाया जायेगा साथ ही आयरन सायरफ 6 माह से 5 वर्ष तक को बच्चों को चिन्हित एनीमिक बच्चों मे डिजिटल हीमोग्लोबीन मीटर से जांच एवं प्रबंधन किया जायेगा, कुपोषित बच्चो को पोषण पुर्नवास केन्द्र भेजा जावेगा। ग्गप्रम स्वास्थ्य पोषण दिवस पर अनुपस्थिति बच्चों को ए.एन.एम, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाडी कार्यकर्ता द्वारा मापअप दिवस पर घर-घर जाकर विटामीन ए दवाई पिलाया जावेगी। विकासखण्ड महिदपुर मे 09 माह से 5 वर्ष तक के 26521 बच्चों को लाभ दिया जावेगा। प्रशिक्षण में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. शोभना भाबर, विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक श्री वजेराम गणावा, उपस्थित रहे है समस्त जानकारी ब्लॉक कम्युनिटी मोबिालईजर श्री शंकर चौहान के द्वारा दी गई है।

 संवाददाता_ प्रदीप बैरागी तहसील झारडा जिला उज्जैन मध्य प्रदेश 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes