Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

निराश्रित गौवंश को लेकर श्रीनाथजी मंदिर की अनूठी पहल, :-NN81





श्रीनाथजी मंदिर नाथद्वारा। 



तिलकायत महाराज श्री की आज्ञा से निराश्रित गोवंश को मिलेगा सहारा, 

श्री अधिराज बावा (लालबावा) ने किया गोशाला का पूजन । 



पुष्टिमार्गीय वल्लभ सम्प्रदाय की प्रधान पीठ श्रीनाथजी की हवेली के पीठाधीश्वर पूज्यपाद 108 तिलकायत श्री राकेश जी महाराज की आज्ञा व युवाचार्य गोस्वामी 105 श्री विशाल बावा साहेब की प्रेरणा से फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वादशी को गौस्नेही चिरंजीव श्री लाल बावा साहब ने श्रीजी नगरी के निराश्रित गौवंश के सेवार्थ अनुपम पहल करते हुए एक विशिष्ट गौशाला प्रतिष्ठित करने के लिए पूजन किया । 


उपली ओडन स्थित श्रीनाथजी की गौशाला को निराश्रित गौवंश के संरक्षण के लिए अभिरक्षित किया गया है । 





युवाचार्य श्री विशाल बावा ने बताया कि हजूर की आज्ञा से गत दशहरा से ओडन गौशाला में लंपि रोग से ग्रसित गौमाता की सेवार्थ विशेष व्यवस्था की गई थी, इस क्रम में विस्तार करते हुए अब नगर के निराश्रित गौवंश के संरक्षण व सेवार्थ इस गौशाला को अस्थाई रूप से रक्षित किया जा रहा है, इस गौशाला में निराश्रित गौवंश के लिए समुचित दाने-पानी, भोजन के साथ ही दवा, चिकित्सा की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है ।

यहां गौ सेवार्थ नए शेड व अन्य आधारभूत सुविधाओं का विकास किया गया है और आने वाले समय मे एक आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण गौशाला का निर्माण कर निराश्रित गौवंश के लिए समर्पित की जाएगी । 


नाथद्वारा नगर पालिका के काईन हाउस में स्थित गौवंश को भी यहां स्थानांतरित किया जाएगा व अन्य निराश्रित गौवंश को भी यहां आश्रय दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes