Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कलेक्टर ने किया छात्र दुर्घटना बीमा योजना अंतर्गत दिवंगत छात्र के परिजन को बीमा राशि का चेक प्रदाय: NN81

 


लोकेशन नारायणपुर छत्तीसगढ़ 

संवाददाता खुमेश यादव 


नारायणपुर, 09 फरवरी 2026 // कलेक्टर नम्रता जैन ने छात्र दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत शासकीय बालक बुनियादी आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गरांजी, नारायणपुर में कक्षा आठवीं में अध्ययनरत दिवंगत छात्र स्व. सुनील नेताम के परिजनों को बीमा राशि का चेक प्रदान किया।


छात्र स्व. सुनील नेताम, पिता श्री सन्तुराम नेताम, निवासी घोटियामुंडा चांदाबेड़ा, विकासखण्ड फरसगांव, जिला कोण्डागांव का 13 सितंबर 2025 को छात्रावास में आकस्मिक निधन हो गया था। उक्त दुखद घटना के पश्चात छात्र दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण की गई।


09 फरवरी को कलेक्टर नम्रता जैन द्वारा दिवंगत छात्र के पिता श्री सन्तुराम नेताम को 1 लाख रुपये की बीमा राशि का चेक प्रदाय किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री अशोक कुमार पटेल सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes