खामगांव जिला बुलढ़ाणा महाराष्ट्र
खामगाव नगर पालिका द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स में बढ़ोतरी किए जाने पर नागरिकों में रोष निर्माण हो गया है ऑब्जेक्शन लेने के लिए तीन टेबल पर लंबी कतारों में नागरिक आवेदन दे रहे हैं इस बीच खामगांव बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट प्रशांत लहुलकर ,एडवोकेट टी एम हुसैन ने भी उप मुख्याधिकारी को बड़े हुए प्रॉपर्टी टैक्स संदर्भ में ज्ञापन सौंप कर चेतावनी दी थी कि 7 दिनों के भीतर प्रॉपर्टी टैक्स नियमानुसार आकारणी की जाए अन्यथा मुंबई उच्च न्यायालय के नागपुर हाई कोर्ट मे याचिका दाखिल की जाएगी इसके अलावा नागरि हक्क संरक्षण समिति खामगांव की ओर से आज 9 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक नगर पालिका खामगांव के मुख्य द्वार के सामने एक दिवसीय मार्गदर्शन कैम्प का आयोजन किया गया। जिसे नागरिकोंद्वारा अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है इस अवसर नागरि हक़ संरक्षण समिति अध्यक्ष भिका भाऊ रेठेकर , समिति सचिव एडवोकेट तरुण मोहता , कोषाध्यक्ष राजू भाऊ राजपूत , सदस्य गोलू ठाकुर, राजू जोशी , राजेश ढवले , श्याम आंबेकर , जसविंद सिग हीरा सिंग शिख , वकील नोटरी संघ के अध्यक्ष एड टी एम हुसैन , राजू सोहन करंदीकर दिव्यांग संघटना अध्यक्ष सरनाईक मनसे शहर अध्यक्ष आनंद गायगोल तथा विविध संघटन के अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित थे
नागरि हक़ संरक्षण समित के अध्यक्ष भीकाभाऊ रेठेकर और सचिव एडवोकेट तरुण मोहता ने ऐसी जानकारी दी।
मोहम्मद फारूक खामगांव
