Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

गरीब मजदूर महिला की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, पैमाइश नहीं होने से पीड़िता परेशान: NN81

 


अमरोहा। जनपद के थाना मण्डी धनौरा क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर इनाया निवासी बन्टी देवी पत्नी शिवचरन ने अपनी पैतृक जमीन पर अवैध कब्जे और प्रशासनिक लापरवाही का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता एक गरीब मजदूर महिला है, जिनका परिवार मेहनत-मजदूरी कर जीवन यापन करता है।


पीड़िता के अनुसार, उसके पति, सास और देवर की जमीन पर तहेरे जेठ मंसूरी पुत्र नानक द्वारा पिछले करीब 10 वर्षों से अवैध कब्जा किया गया है। इस संबंध में बन्टी देवी ने कई बार संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी।


21 जनवरी को पीड़िता ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अपनी जमीन की पैमाइश कराकर अवैध कब्जा हटवाने की मांग की थी। जिलाधिकारी द्वारा पैमाइश के आदेश भी दिए गए, लेकिन इसके बावजूद आज तक जमीन की पैमाइश नहीं हो पाई है।


पीड़िता का आरोप है कि 28 जनवरी को मंसूरी, अभिलास और नैन सिंह ने उसके साथ मारपीट व छेड़छाड़ की। इस घटना के संबंध में पीड़िता ने स्वयं पुलिस अधीक्षक के समक्ष उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र दिया, जिसके बाद थाना मण्डी धनौरा में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।


हालांकि, पुलिस अधिकारियों के आदेशों का अभी तक पूर्ण रूप से अनुपालन नहीं किया गया है। पीड़िता ने बताया कि उसने कई बार अपने हल्का लेखपाल से संपर्क कर जमीन की पैमाइश कराने का अनुरोध किया, लेकिन लेखपाल ने पैमाइश करने से साफ इनकार कर दिया। लगातार प्रयासों के बावजूद कोई सुनवाई न होने पर मजबूर होकर पीड़िता ने एक बार फिर उच्च अधिकारियों की शरण ली है।


मामले ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं और पीड़िता को अब भी न्याय और अपनी जमीन पर अधिकार मिलने का इंतजार है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes