Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

लायंस क्लब एवं श्रद्धा इंडेन गैस एजेंसी बैरसिया द्वारा आयोजित शिविर :-NN81



268 मरीजों का हुआ परीक्षण, 128 मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयनित

बैरसिया।। सक्षम अभियान के अंतर्गत लायंस क्लब एवं श्रद्धा इंडेन गैस एजेंसी बैरसिया के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय विशाल निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।शिविर के दौरान कुल 268 मरीजों की नेत्र जांच विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की गई। जांच के उपरांत 128 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयनित कर उन्हें सतगुरु नेत्र चिकित्सालय आनंदपुर भेजा गया, जहां उनका निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 126 मरीजों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए तथा 132 जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक दवाइयां निःशुल्क प्रदान की गईं। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के अंतर्गत 158 लोगों का ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर परीक्षण किया गया। जांच में 46 मरीज मधुमेह एवं 36 मरीज उच्च रक्तचाप से पीड़ित पाए गए, चिकित्सकों ने सभी मरीजों को समय पर दवा लेने, संतुलित आहार अपनाने एवं नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। कार्यक्रम में पुण्यार्जक लायन नरेंद्र सराफ, लायन ओमप्रकाश गुप्ता, लायन दीपक दुबे सहित अनेक समाजसेवियों का सहयोग रहा। आयोजकों ने बताया कि समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

प्रेम सिंह। बैरसिया (एमपी)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes