राठ हमीरपुर में दृढ़ओमर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सोसाइटी के अध्यक्ष प्रशांत गुप्त राष्ट्रवादी ,शिल्पी गुप्ता के वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर "जीव सेवा दिवस "मनाया गया
समिति के सदस्यों ने जीव जंतुओं की सेवा का संकल्प लिया इस कार्यक्रम के अंतर्गत सुबह चींटियो के लिए आटा बूरा, शक्कर के दाने , सागर तालाब में मछलियों को आटे के गोलियों द्वारा भोजन, पक्षियों के लिऐ कुशमा के मंदिर में अनाज के द्वारा भोजन, दोपहर में रिक्शा भ्रमण द्वारा जगह जगह गाय के लिऐ चारा, बरसीम एवं गौशाला में चारा की व्यवस्था की शाम को स्वान कुत्तों के लिऐ दूध रोटी रिक्शा भ्रमण द्वारा जगह जगह भोज कराया गया
जीव सेवा दिवस सुबह प्रारंभ होकर देर रात्रि तक किया गया
इस अवसर पर सोसाइटी के अध्यक्ष प्रशांत गुप्त राष्ट्रवादी, उपाध्यक्ष धीरेंद्र गुप्ता ,महामंत्री बृजेंद्र गुप्ता ,कोषाध्यक्ष अरविंद , संरक्षक रामराज्य गुप्ता, संरक्षक ब्रजेश गुप्ता,सत्यनारायण ठेकेदार, अंकुर गुप्ता, संरक्षक अनिल गुप्ता , संरक्षक उमाशंकर गुप्ता,राजेश जरौली, , संरक्षक वेद गुप्ता, संरक्षक मनोज चिल्ली ,, मंत्री उमेश गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता , सत्येन्द्र गुप्ता, कमलेश गुप्तामीडिया प्रभारी रोहित गुप्ता, एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
रिपोर्ट - दिलीप राजपूत
