खबर मध्य प्रदेश के गुना जिले से है जहां,कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार जिले में अवैध रूप से खनिजों के उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की है। प्रशासन को प्राप्त शिकायतों के आधार पर संबंधित क्षेत्रो, में छापामार कार्रवाई की गई है।
इसी क्रम में राघौगढ़ क्षेत्र अंतर्गत रूठियाई में अवैध खनन एवं परिवहन की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आज शाम तहसील राघौगढ़ अंतर्गत ग्राम रूठियाई में छापामार कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान दो ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध रूप से रेत एवं एम-सैंड का उत्खनन/परिवहन करते हुए पाई गईं। दोनों वाहनों को तत्काल जब्त कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध खनन एवं परिवहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
कार्रवाई में खनिज अधिकारी श्री सचिन वर्मा, प्रभारी खनिज निरीक्षक श्री विजय कुमार चक्रवर्ती सहित विभागीय अमला उपस्थित रहा।
एमपी गुना से जगदीश राठौर की रिपोर्ट
