खबर मध्य प्रदेश के गुना जिले से है जहां, मंगलवार को जनसुनवाई में जनसमस्याओं के समयबद्ध एवं निष्पक्ष समाधान हेतु दिए सख्त निर्देश*
गुना पुलिस जनता की सेवा, सुरक्षा और विश्वास के लिए प्रतिबद्ध है ऐसा कहना है गुना पुलिस कप्तान अंकित सोनी का
इसी उपलक्ष्य मेंआम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी द्वारा त्वरित एवं विधिवत निराकरण कराया जा रहा है ।
इसी क्रम में आज दिनांक 17 फरवरी 2026 (मंगलवार) को पुलिस कंट्रोल रूम स्थित सभागृह में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न अंचलों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं आवेदन पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के समक्ष प्रस्तुत किए । पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक फरियादी की बात को गंभीरता, धैर्य एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र, निष्पक्ष एवं विधिसम्मत निराकरण के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए ।
पुलिस अधीक्षक श्री सोनी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है । जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को त्वरित न्याय, राहत एवं विश्वास प्रदान करना है, जिससे पुलिसऔर जनता के बीच सहयोग एवं समन्वय और अधिक मजबूत हो सके ।
जनसुनवाई में भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, धोखाधड़ी, साइबर अपराध, लंबित विवेचनाएं तथा पुलिस कार्यवाही से संबंधित अनेक प्रकरण सामने आए । कुछ मामलों में पुलिस अधीक्षक द्वारा मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए गए, जबकि अन्य मामलों में संबंधित थाना प्रभारियों एवं अनुविभागीय अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय-सीमा में निराकरण किया जाए तथा फरियादियों को की गई कार्यवाही से अवगत कराया जाए ।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर, एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठना, एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमती दीपा डोडवे, एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा, परिवीक्षाधीन डीएसपी एवं थाना प्रभारी राघौगढ़ श्री आनंद कुमार राय, केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, म्याना थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह सिकरवार, अजाक थाना प्रभारी निरीक्षक ओ.पी. राय, गुना कोतवाली इंचार्ज उपनिरीक्षक कुशलपाल, आरोन थाना इंचार्ज उपनिरीक्षक पंकज कुशवाह, महिला थाने से उपनिरीक्षक मोना राय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।
नियमित रूप से आयोजित की जा रही जनसुनवाई गुना पुलिस की एक प्रभावी पहल है, जो आम नागरिकों एवं पुलिस के मध्य विश्वास, पारदर्शिता एवं उत्तर दायित्व को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है ।
जगदीश राठौर की रिपोर्ट
