🌹जय हो बगीचा सरकार की🌹जय जगन्नाथ 🙏माल्यार्पण और मिठाई खिला कर शानदार लॉयन आर्डर स्थापित करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
14 फरवरी को एडवोकेट संजय सक्सेना की अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी घटना ऐसी जगह पर हुई थी जहां दूर-दूर तक कोई सीसीटीवी कैमरे मौजूद नहीं थे और उस समय पुलिस के पास कोई ठोस सुराग भी नहीं था।
इसके बावजूद करैरा पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया करैरा पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की करैरा नगर के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है
सम्मान समारोह के दौरान व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने अधिकारियों को शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया व्यापारियों ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई वाकई तारीफ के काबिल है.!!
पुनीत शाक्य रिपोर्टर करैरा
