विद्यालय परिवार द्वारा सभी विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न के रूप में एक सुंदर समूह चित्र प्रदान किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ व्यक्त की गईं। विद्यालय के निर्देशक महोदय श्री जितेंद्र सिंह राजपूत एवं श्री वीरेंद्र सिंह राजपूत , प्राचार्य श्री गोविंदसिंह राजपूत व प्राचार्या श्रीमती सीमा त्रिवेदी एवं जय मां वैष्णो एजुकेशनल ग्रुप के सभी सदस्यों व स्टॉफ द्वारा विद्यार्थियों को अग्रिम शुभकामनाएँ प्रेषित की गई एवं उत्कृष्ट परिणाम हेतु आशीर्वाद प्रदान किया गया।
संवाददाता प्रदीप बैरागी
