Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बड़े ही भक्ति भाव एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया महाशिवरात्रि महोत्सव एवं हर-हर महादेव के नाम से गूंज उठा समस्त बुधनी क्षेत्र :-NN81



वैसे तो महाशिवरात्रि महोत्सव  समस्त देश में भक्ति एवं हर्षोल्लास से मनाया गया जहां समस्त शिव मंदिरों में हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ देखी गई बात करें सीहोर जिले की बुधनी तहसील की तो समस्त बुधनी तहसील में  महाशिवरात्रि महोत्सव भक्ति भाव एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जहां मंदिरों में भगवान भोलेनाथ  का जलाभिषेक दूध अभिषेक मधु अभिषेक घृत अभिषेक एवं समस्त फलों के रसो से अभिषेक किया गया तो  वहीं पर बुधनी तहसील के अंतर्गत नर्मदा तट पर  भी बड़े उत्साह  एवं भक्ति भाव से भगवान भूतनाथ का अभिषेक किया गया नर्मदा तट देहरी पर  श्री श्री 108 महंत अखिलेश गिरि महाराज अटल अखाड़ा के सानिध्य में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी महा रुद्री एवं शिवार्चन के साथ महा अभिषेक हुआ जिसमें रात्रि भर भगवान महाकाल का अभिषेक हुआ एवं महा रुद्री और शिवार्चन हुआ एवं श्री श्री 108 महंत अखिलेश गिरी  महाराज के सभी शिष्यों की उपस्थिति रही ओम नमः शिवाय  का जाप सारी रात चला  सुबह ब्रह्म मुहूर्त में भगवान महादेव की मां नर्मदा की एवं हनुमान जी महाराज की महा आरती हुई इसके पश्चात महाप्रसादी के साथ शिवरात्रि महोत्सव का समापन हुआ.

गजेंद्र भार्गव बुधनी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes