Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भाविप वीर शिवाजी शाखा की साधारण बैठक आयोजित, सेवा, समर्पण और संगठन के संकल्प के साथ नई कार्यकारिणी का किया गठन :-NN81




कमलेश बोड़ाना अध्यक्ष, पंकज अग्रवाल सचिव, दीपक चोरडिया वित्त सचिव, सर्वसम्मति से मनोनीत


भारत विकास परिषद का उद्देश्य समाज में सेवा और संस्कार की स्थायी भावना स्थापित करना है: सुभाष मोटवानी


  भारत विकास परिषद की वीर शिवाजी शाखा की साधारण बैठक उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित की गई। बैठक में वर्षभर किए गए सेवा कार्यों की विस्तृत समीक्षा के साथ आगामी सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् एवं संगठन प्रार्थना के साथ हुआ। सर्वप्रथम वित सचिव अनुराग वोहरा ने अपने वर्ष पर्यंत के कार्यकाल का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए शाखा द्वारा किए गए सेवा प्रकल्पों, सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों, संस्कार आधारित गतिविधियों एवं जनसंपर्क अभियानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शाखा ने वर्षभर सेवा, सहयोग एवं संस्कार के मूल मंत्र को अपनाते हुए विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए। इसके पश्चात सचिव कमलेश बोड़ाना ने अपने कार्यकाल के दौरान आयोजित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि शाखा द्वारा रक्तदान शिविर, नेत्र जांच शिविर, गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन, भारत को जानो प्रतियोगिता, पर्यावरण संरक्षण अभियान तथा विभिन्न सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए गए। उन्होंने सभी सदस्यों के सहयोग को इन उपलब्धियों का आधार बताया। शाखा अध्यक्ष सुभाष मोटवानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि परिषद का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज में सेवा और संस्कार की स्थायी भावना स्थापित करना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया और आगामी समय में और अधिक सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। चुनाव प्रक्रिया के लिए नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक अरुण बाहेती की देखरेख में पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव संपन्न हुआ। इस अवसर पर शहर संयोजक श्याम कुमावत एवं प्रांतीय संपर्क प्रमुख रजनीकांत आचार्य भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अध्यक्ष द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक अरुण बाहेती ने वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से कमलेश बोड़ाना को अध्यक्ष, पंकज अग्रवाल को सचिव, एवं दीपक चोरडिया को वित्त सचिव पद पर मनोनीत किया गया है। नई कार्यकारिणी के गठन पर उपस्थित सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया और विश्वास व्यक्त किया कि आगामी वर्ष में शाखा सेवा, समर्पण, संस्कार एवं संगठन के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी। बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ तथा सभी सदस्यों ने परिषद के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes