झारड़ा में गुरु कॉलोनी में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पूर्णाहुति के सप्तम दिवस पर भागवत प्रवक्ता पंडित दीपक जी उपाध्याय लसुल्डिया मंसूर के मुखारविंद से श्री कृष्ण और सुदामा के मिलन प्रसंग पर संवाद हुआ एवं भागवत प्रवक्ता के द्वारा कहा गया की प्रत्येक व्यक्ति को गौ सेवा करनी चाहिए गाय को माता मानकर प्रत्येक व्यक्ति को गौ माता को पाल कर अपने घर में रखकर गाय माता की सेवा करनी चाहिए क्योंकि सभी देवता गौ माता की सेवा से प्रसन्न होते हैं एवं सभी देवता गौ माता में ही समर्पित रहते हैं सप्तम दिवस के पूर्णाहुति पर पंडित जगदीश जी जोशी द्वारा कथा स्थल पर पहुंचकर श्री राम कृष्ण महादेव गौशाला लसुल्डिया मंसूर के निर्मित 21000 का चेक गौशाला के निमित्त प्रधान किया एवं 1100 रुपए गुरु कॉलोनी महिला भक्त मंडल झारडा को प्रधान किया कथा समापन पर खेड़ापति हनुमान मंदिर के पुजारी जी प्रदीप बैरागी ने भागवत प्रवक्ता का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया इस अवसर पर जगदीश जोशी जी ने दुपट्टे से श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर पुजारी जी का स्वागत किया आयोजन करता महिला भक्त मंडल गुरु कॉलोनी झारड़ा
संवादाता प्रदीप बैरागी तहसील
