नटेरन: आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, आपसी सद्भाव और सुरक्षा पर हुई चर्चा
नटेरन। क्षेत्र में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ मनाने के उद्देश्य से स्थानीय पुलिस थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने एक सुर में आपसी भाईचारे और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर जोर दिया।
प्रशासनिक उपस्थिति और निर्देश:
बैठक में मुख्य रूप से नायब तहसीलदार पीयूष जैन और थाना प्रभारी मंडोलिया उपस्थित रहे। नायब तहसीलदार श्री जैन ने कहा कि त्योहारों के दौरान अनुशासन और नियमों का पालन करना हम सबकी जिम्मेदारी है। वहीं, थाना प्रभारी ने मंदिर समितियों और ग्रामीणों से आग्रह किया कि त्योहारों के समय धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के प्रति अतिरिक्त सजगता बरतें, क्योंकि ये स्थान अक्सर संवेदनशील होते हैं।
सुरक्षा और व्यवस्था पर संवाद:
गस्त में बढ़ोतरी: क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों और सरपंचों के सुझाव पर थाना प्रभारी ने आश्वस्त किया कि त्योहारों के दौरान पुलिस की गस्त (पेट्रोलिंग) बढ़ाई जाएगी, ताकि आमजन निर्भय होकर पर्व मना सकें।
विद्युत आपूर्ति: विद्युत मंडल के सुपरवाइजर को भी त्योहारों के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जनभागीदारी:
बैठक में जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि यशपाल सिंह, क्षेत्र के सभी पत्रकार गण, आसपास की पंचायतों के सरपंच, समाजसेवी और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। सभी ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने का संकल्प लिया।
संवाददाता=महेंद्र रघुवंशी NN 81
