Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बीकानेर की बेटी को न्याय दिलाने के लिए सेन समाज का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन व ज्ञापन सौफा :-NN81



गुरला भीलवाड़ा : बीकानेर जिले के रणजीतपुरा (बज्जू) में 13 वर्षीय मासूम छात्रा के साथ हुई दरिंदगी और निर्मम हत्या के विरोध में आज भीलवाड़ा का सेन समाज सड़कों पर उतर आया। समस्त सेन समाज के बैनर तले समाजजनों ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की।


प्रदर्शनकारियों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि मासूम बच्ची परीक्षा देने घर से निकली थी, लेकिन उसका अर्धनग्न शव थाने से मात्र 500 मीटर की दूरी पर मिलना पुलिस प्रशासन की घोर लापरवाही को दर्शाता है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे प्रदेश के हिंदू समाज और सेन समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। समाज ने जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार के सामने चार प्रमुख मांगें रखी हैं इनमें हत्याकांड और दुष्कर्म के दोषियों को जल्द से जल्द चिन्हित कर सलाखों के पीछे भेजा जाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर अपराधियों को मृत्युदंड (फांसी) सुनिश्चित की जाए। थाने इतने समीप घटना होने के बावजूद सुरक्षा में चूक करने वाले संबंधित पुलिस अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो। पीड़ति परिवार को उचित आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार और प्रशासन ने इन मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया और बेटी को शीघ्र न्याय नहीं मिला, तो भविष्य में समाज उग्र आंदोलन के लिए विवश होगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान समाज के प्रबुद्धजन और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes