न्यूज़ नेशनल 81
पिड़ावा तहसील से संवाददाता मोहम्मद इस्लाम
पिड़ावा। पिड़ावा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरनावदा गजा स्थित बालाजी सरकार मंदिर प्रांगण में समस्त ग्रामवासियों के जनसहयोग से आयोजित सात दिवसीय शिव पुराण कथा एवं भोलेनाथ की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा हवन महायज्ञ का शुक्रवार को विधिवत समापन हुआ।
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि कथा समापन अवसर पर कथावाचक पंडित गोवर्धन लाल जी पुरोहित (निवासी चंद्रपुरा) के मुखारविंद से शिव पुराण कथा का रसपूर्ण श्रवण कराया गया। कथा के दौरान उन्होंने शिव पुराण के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति एवं सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी तथा भगवान भोलेनाथ के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
समापन समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह सिसोदिया, मंडल उपाध्यक्ष बहादुर सिंह चौहान, मानसिंह काकाजी, सरपंच भगवान सिंह, पूर्व सरपंच सुल्तान सिंह, नारायण सिंह, मेहरबान सिंह, प्रेम सिंह, विक्रम सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।
कथा एवं महायज्ञ के समापन पर भक्तों ने भोलेनाथ की आरती कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की
