Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बेला में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक का खुलासा, स्वास्थ्य विभाग ने थाने में दी सूचना: NN81

 

ब्रेकिंग न्यूज़ | औरैया

सुभाष चन्द्र राणा

NEWS NATION 81


औरैया जनपद के बेला क्षेत्र में एक निजी मकान में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक का मामला सामने आया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सीमा निषाद नामक महिला द्वारा बिना वैध पंजीकरण के क्लीनिक चलाए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्लीनिक संचालिका से आवश्यक दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सकी।

सीएमओ के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए नोडल अधिकारी की टीम गठित कर दी गई है तथा संबंधित थाने में लिखित सूचना भी दे दी गई है। उच्चाधिकारियों को पूरे प्रकरण से अवगत करा दिया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आगे की जांच में अवैध गतिविधियां पाए जाने पर क्लीनिक को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।

इस पूरे मामले में पीड़ित महिला मनीषा ने बताया कि वह अन्य पत्रकार साथियों के साथ तिर्वा मंदिर से दर्शन कर लौट रही थीं, तभी साथ चल रही महिला कल्पना को अचानक तेज दर्द होने लगा। रास्ते में कोई अस्पताल न मिलने पर परिचित के बताए अनुसार बेला स्थित उक्त क्लीनिक पर वे लोग पहुंचे। वहां मौजूद महिला ने बिना जांच के अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी और इसके लिए ₹10,000 की मांग की।

पीड़िता के अनुसार जब इतनी अधिक राशि पर आपत्ति जताई गई तो क्लीनिक संचालिका का बेटा वीडियो बनाने लगा। विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता की गई, मोबाइल छीन लिया गया और जमीन पर गिराकर मारपीट की गई। स्थिति बिगड़ती देख तत्काल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस व प्रशासन को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक क्लीनिक संचालिका ताला लगाकर फरार हो चुकी थी। मौके पर मेडिकल उपकरण, सिरिंज, बेड और हरे पर्दे आदि पाए गए, जिससे अवैध क्लीनिक संचालन की पुष्टि होती है।

फिलहाल स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के संकेत दिए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes