Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का राजेंद्र मार्ग विद्यालय द्वारा सूचना केंद्र पर आयोजन: NN81

 

न्यूज़ रिपोर्टर देवकरण माली


भीलवाडा = राज्य सरकार एवं शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजेंद्र मार्ग द्वारा परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के 9वें एपिसोड का सजीव प्रसारण सूचना केंद्र चौराहे पर किया गया। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा विद्यार्थियों से किए गए संवाद का सजीव प्रसारण किया गया, जिसे बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं आमजन ने रुचिपूर्वक सुना।


कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री जी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए परीक्षा से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की तथा लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से उनके समाधान प्रस्तुत किए। इस संवाद से विद्यार्थियों को परीक्षा के प्रति सकारात्मक   दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा मिली।


अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक श्री कैलाश चंद्र सुथार ने बताया कि प्रधानमंत्री जी द्वारा विद्यार्थियों से किए जा रहे संवाद से बोर्ड परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों के मानसिक तनाव को कम करने में सहायता मिलती है, जिससे वे परीक्षा पर एकाग्र होकर अपने अध्ययन को अधिक रोचक बना सकते हैं।


राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजेंद्र सिंह गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा विद्यार्थियों के साथ की गई परीक्षा पर चर्चा संपूर्ण भारत के विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच एवं आत्मविश्वास का संचार करती है।


मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, सुवाणा श्री रामेश्वर प्रसाद जीनगर ने बताया कि परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम विद्यार्थियों के जीवन, कौशल विकास एवं परीक्षा प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है, जिससे सभी विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त हुआ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes