Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

खबर हे हरदा जिले से आगामी महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर चारखा में आयोजित होने वाले मेले को दृष्टिगत रखते हुए: NN81

 

संवाददाता अनिल मालवीय सिराली जिला हरदा से 

   आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध सघन छापामार कार्रवाई की गई।

दिनांक 07 फरवरी 2026 को कलेक्टर हरदा श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देशानुसार तथा जिला आबकारी अधिकारी श्री सुनील भोजने के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री ए.एस. बघेल के नेतृत्व में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई की गई।

छापामार दल द्वारा लाल स्कूल के पास, खेडीपुरा, मसनगांव, वार्ड क्रमांक 05 खिरकिया, वार्ड क्रमांक 06 खिरकिया एवं चारूवा क्षेत्र में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान कुल 32 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 830 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त कर मौके पर नष्ट किया गया।

जब्त सामग्री के संबंध में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) एवं (ख) के अंतर्गत कुल 10 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए, साथ ही 02 प्रकरणों में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 89,400 रुपये बताया गया है।

इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक श्री संग्राम सिंह गोरे, दीपिका वाईकर, पूनम भानकर सहित आबकारी आरक्षक एवं नगर सैनिकों का सराहनीय योगदान रहा। आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes