Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

खरगोन पुलिस की बड़ी सफलता : कसरावद बेड़ी पर हुई युवक की हत्या की गुत्थी को सुलझाया: NN81

 

खरगोन 

खरगोन जिले से संवाददाता अजीज सूफी की रिपोर्

प्रकरण में पुलिस ने एक बाल अपचारी को किया गिरफ्तार

30-31.01.26 की दरमियानी रात्री को हुई थी युवक की हत्या 

पुलिस को नग्न अवस्था में मिला था युवक का शव

08 दिन तक पुलिस ने हत्या से जुड़े हर एक पहलू पर बारीकी से की जांच 


दिनांक 31.01.26 को थाना कसरावद पर सूचना प्राप्त हुई कि, एक व्यक्ति का शव मटन मार्केट के पीछे संग्रहालय बेड़ी  कसरावद पर पड़ा है । प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया व पुलिस टीम के द्वारा घटनास्थल पर पहुँच कर वहाँ आसपास लोगों से चर्चा करने के दौरान ज्ञात हुआ कि मृतक का नाम राकेश उर्फ राका पिता जयराम चौहान उम्र 41 साल निवासी मटन मार्केट कसरावद है । मृतक राकेश नग्न अवस्था में पाया गया व उसके सिर एवं चहरे पर काफी गंभीर चोटे लगी हुयी थी काफी खून निकला हुआ था, घटनास्थल पर खून लगे पत्थर भी पड़े हुए थे  जिससे कि प्रतीत हुआ किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मृतक की पत्थर से मारकर हत्या की गई है । उक्त घटना पर से थाना कसरावद पर अपराध क्रमांक 37/26 धारा 103 (1) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया ।


प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (ग्रामीण) श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में एसडीओपी मंडलेश्वर श्रीमति श्वेता शुक्ला व थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक श्री राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में थाना कसरावद से पुलिस टीम का गठन किया जाकर उक्त हत्या की घटना मे शामिल आरोपी को शीघ्र से शीघ्र गिरफ़्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया था ।


प्राप्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस टीम के द्वारा तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए व घटनास्थल पर पहुँच कर परिस्थितिजन्य साक्ष्यों को एकत्रित किया गया, साथ ही घटनास्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिला खरगोन से एफएसएल टीम, फिंगरप्रिन्ट टीम, सायबर सेल टीम व डॉग स्क्वाड के द्वारा भी घटना स्थल पर निरीक्षण कर मत्वपूर्ण साक्ष्यों का संकलन किया गया । 


गठित पुलिस टीम के द्वारा घटना स्थल व आसपास के क्षेत्र व सभी संभावित रास्तों के सीसीटीव्ही कैमरे के फुटेजो का संकलन किया गया व उनका बारीकी से अवलोकन किया गया एवं मुखबिरों को भी सक्रिय कर घटना से जुड़ी जानकारी देने के लिए लगाया गया । पुलिस टीम के द्वारा मृतक के परिजनों से 4-5 दिन तक विस्तृत चर्चा की गई एवं कई महत्वपूर्ण पहलू पर बारीकी से जांच की गई जिसमे पुलिस टीम को कई अहम जानकारियाँ मिली जिसमे परिवारजनों ने पुलिस को बताया था कि मृतक राकेश उर्फ राका थोड़ा मानसिक रूप से कमजोर भी था ।


इन सभी प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम को ज्ञात हुआ कि, रामदेव बैडी कसरावद पर रहने वाले 01 विधिविरुद्ध बालक ने मृतक की माँ के घर देर शाम शराब पी थी । प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा उक्त विधिविरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया व उससे उक्त हत्या के प्रकरण में बारीकी व मनोवैज्ञानिक तरीके से बातचित करने पर उसने उक्त हत्या की घटना को करना स्वीकार किया । 


हत्या करने का कारण

विधिविरुद्ध बालक ने पुलिस को बताया कि दिनांक 30.01.26 को उसने देर शाम मृतक की माँ के घर शराब पी रहा था तभी वहाँ राकेश उर्फ राका आया और शौच करने का बोल कर बैडी तरफ चला गया । थोड़ी देर बाद मैं भी उसके पीछे पीछे चला गया । बैडी पर पहुँचने के बाद संबंध बनाने के लिये मैंने राका उर्फ राकेश के कपड़े उतारने लगा तब राकेश उर्फ राका संबंध बनाने से मना करने लगा और बोलने लगा की मैं तेरी गंदी हरकत सबको बता दुंगा । जिसके बाद राकेश उर्फ राका और मेरी झुमा झटकी हुई मैंने वहीं पर पडा छोटा पत्थर उठाकर राका उर्फ राकेश के सिर पर मार दिया, जिससे राका को सिर पर चोट लगकर खुन निकलने लगा और राका वहीं जमीन पर गिर गया और फिर उठने लगा और उठकर मेरे साथ मे हाथपाई करने लगा, तो मैने हाथापाई के दौरान वहीं पर पडे पत्थरों से उठाकर राका के सिर मे मार दिया तो राका की मौत हो चुकी थी । जिसके बाद मैं वहाँ से निकाल भागा । 


पुलिस टीम के द्वारा आरोपी विधिविरुद्ध बालक को माननीय किशोर न्याय बोर्ड जिला खऱगोन में पेश किया गया है ।


गिरफ्तारशुदा विधिविरुद्ध बालक के आपराधिक रिकार्ड  -

क्रमांक थाना अप.क्र. धारा

1 कसरावद 430/24 305(D), 62 बीएनएस

2 कसरावद 560/24 305(D) बीएनएस

3 कसरावद 596/24 303(2) बीएनएस

4 कसरावद 183/25 303(2) बीएनएस

5 कसरावद 403/25 305(e), 62 बीएनएस


पुलिस टीम -

उक्त प्रकरण मे एसडीओपी मंडलेश्वर श्रीमति श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक श्री राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में उनि महेश यादव, उनि जितेन्द्र कवचे, सउनि मोहन सिंगला, प्रआर.404 जितेन्द्र रावत, प्रआर.417 मनोहर खदेड़ा, प्रआर.659 महेश मालवीय, प्रआर.820 संजय यादव, प्रआर.विनोद यादव, आर.760 हरिओम कौशिक, आर.1064 सौरभ बघेल, आर.655 विकास अवासे, आर.673 महेन्द्र ठाकुर, आर.460 राकेश चौहान, आर.1068 बलराम मुकाति, आर.900 बिरेश सापलिया, आर.घनश्याम गोयल, एफएसएल टीम, फिंगरप्रिन्ट टीम, सायबर सेल टीम व डॉग स्क्वाड का विशेष योगदान रहा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes