Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भगवा रंग में रंगा गुरलां ,विराट हिंदू सम्मेलन में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब: NN81

 

न्यूज़ रिपोर्टर देवकरण माली

कलश यात्रा, शोभायात्रा, अखाड़ा प्रदर्शन ,धर्म सभा ,हिन्दू विचारों ने हिन्दू सम्मेलन में एकता प्रदर्शित की 

भीलवाड़ा जिले के गुरला खण्ड में सनातन ,परंपरा, सांस्कृतिक स्वाभिमान और राष्ट्रबोध के जयघोष के साथ रविवार को कस्बा भगवा चेतना से सराबोर नजर आया। संगठित हिंदू, सक्षम भारत के संकल्प को केंद्र में रखते हुए सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में आयोजित ऐतिहासिक हिंदू सम्मेलन में समाज की एकजुट शक्ति का प्रभावशाली प्रदर्शन देखने को मिला। सम्मेलन का शुभारंभ रामदेव मन्दिर से निकली महिलाओं द्वारा कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। शोभायात्रा बाजार, जैन मन्दिर, बड़े मन्दिर, सदा बहार महादेव मंदिर,बस स्टैंड, पंचायत भवन से विभिन्न मार्गों से होती हुई मालियों का नोहरे पहुंची। डीजे की गूंजती धुनों के बीच हाथों में भगवा ध्वज लिए युवाओं, वहीं कलश धारण कर आगे बढ़ती मातृशक्ति ने शोभायात्रा को आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की। साथ ही अखाड़ा प्रदर्शन से लोगों को कला से अभिभूत कर दिया  संघ के युवा शोभायात्रा में अनुशासित व्यवस्था में अपनी सक्रियता के साथ शामिल हुए। गगन भेदी जयघोष से पूरा कस्बा  जय श्री राम, गुंजायमान हिंदू एकता के नारों से गुंजायमान हो उठा। भगवा रंग में रंगे गुरला में प्रमुख मागों पर पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा में सहभागी हिंदू समाज, मातृशक्ति और युवाशक्ति का स्वागत किया गया। गुरला मंडल क्षेत्र के  मोमी,लावडा का बाड़ा,रगसपुरिया,सोपुरा ,कानपुरा, गोवलिया, दांता का खेड़ा से भी बड़ी संख्या में महिलाएं शोभायात्रा के रूप में पहुंचीं गुरलां वासियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर इस हिंदू सम्मेलन में सम्मिलित हुए सम्मेलन स्थल पर धर्मसभा में गुरला के टेकरी के बालाजी मंदिर के संत पुनित दास जी महाराज,लाल जी महाराज कोटडी के संतों का सम्मेलन में सान्निध्य मिला मुख्य वक्ताओं विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री विजय कुमार ओझा ने कहा कि भारत विश्व का एकमात्र राष्ट्र है जहां नारी को पूज्य माना गया है, इसलिए माताओं दायित्व है कि वे अपने बच्चों में श्रेष्ठ संस्कारों का निर्माण करें। वक्ताओं ने जाति-पांति से ऊपर उठकर एकजुट रहने, हिंदू समाज को संगठित रखने और भारत के वीर सपूतों के बलिदान को स्मरण में रखने का आह्वान किया सम्मेलन की अध्यक्षता गोवर्धन प्रशाद दाधीच ने भी विचार व्यक्त किए किया , मातृशक्ति की अध्यक्षता प्रिया दाधीच ने कहा माताएं बहनें बच्चों को सनातन संस्कृति संस्कार अपनाएं हिन्दू धर्म के सम्बन्ध में विचार व्यक्त किया धर्म सभा में गुरलां से अयोध्या में गए कारसेवकों को सम्मानित किया गया हिन्दू सम्मेलन में हिन्दू एकता प्रदर्शित करने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों ने प्रस्तुत किया संचालन मोहन प्रजापत ने किया। इस अवसर पर गुरला एवं आसपास के बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष बच्चे आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes