लोकेशन--उमरिया
रिपोर्टर-मदनलाल बर्मन
कुछ दिन नहीं बीता चंदिया क्षेत्र में अवैध रेत खनन का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। आम आदमी पार्टी उमरिया ने जिले में धड़ल्ले से चल रहे अवैध उत्खनन के विरोध में प्रशासन को ज्ञापन सौंपाते हुए हुए विरोध प्रदर्शन किया आम आदमी पार्टी ने
गंभीर आरोप लगाया आरोप में
जिले की जीवनदायिनी मानी जाने वाली नदियों से अवैध रूप से रेत निकाली जा रही है, जिससे जलस्तर गिर रहा है और जलीय पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान पहुँच रहा है।
पार्टी ने खनिज विभाग और स्थानीय पुलिस के ऊपर गंभीर आरोप लगले हुए बताया कि विभाग की मिलीभगत और ढिलाई के कारण रेत माफिया बेखौफ होकर काम कर रहे हैं अवैध खनन के कारण सरकार को मिलने वाली रॉयल्टी का भारी नुकसान हो रहा है।
आप ने मांग की है कि संवेदनशील इलाकों और रेत घाटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और गश्त बढ़ाई जाए।
दोषियों पर कार्रवाई: अवैध खनन में लिप्त वाहनों को जब्त करने और उनके मालिकों पर कड़ी कार्रवाई करने की माँग की गई।
स्थानीय संसाधनों की सुरक्षा: पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाली मशीनों (जैसे पोकलेन और जेसीबी) के प्रवेश पर नदियों में पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।
आप कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो पार्टी बड़े स्तर पर जन-आंदोलन शुरू करेगी
