प्रतापगढ़: कलेक्टर डॉ. अंजली राजोरिया के 19 पेज के पत्र से जिले की राजनीति में मचा भूचाल।
रिपोर्ट प्रवीण सिंह चुंडावत
लोकेशन प्रतापगढ़ राजस्थान
पत्र में नेताओं, भू-माफियाओं और तस्करों की आपसी सांठगांठ का बड़ा खुलासा।
आत्महत्या के मामलों में दबाव बनाकर बयान बदलवाने, जांच को प्रभावित करने और डाइंग डिक्लेरेशन में अनियमितताओं का गंभीर आरोप।
FSL रिपोर्ट, साक्ष्यों से छेड़छाड़ और पुलिस जांच की निष्पक्षता पर सवाल।
महत्वपूर्ण ऑडियो-वीडियो, सुसाइड नोट और दस्तावेजों को दबाने की कोशिश का भी जिक्र।
पत्र में भूमि आवंटन घोटाला, अवैध कब्जे, भू-माफिया नेटवर्क और राजनीतिक संरक्षण की बात कही गई।
कुछ मामलों में आरोपी पहले से आजीवन कारावास की सजा काट रहे होने का भी उल्लेख।
मुख्य सचिव को भी भेजी गई रिपोर्ट,
प्रदेश स्तर पर बड़ी कार्रवाई के संकेत।
तस्करी, भूमि आवंटन गड़बड़ी, आत्महत्या और हत्या के मामलों में उच्च स्तरीय जांच की सिफारिश।
