प्रतिनिधि।सऺवाददाता
मुमताज अली सैय्यद गोदिया
तहसील के ग्राम माकड़ी में किसान परिषद के माध्यम से विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर हुई किसान सभा में उनके प्रश्नों के समाधान हेतु विधायक विनोद अग्रवाल सहित राजस्व विभाग, विद्युत विभाग, वन्यजीव विभाग, जलापूर्ति विभाग एवं अन्य अनेक विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
किसान सभा में विधायक विनोद अग्रवाल, किसान परिषद के अध्यक्ष गोविंदभाऊ तुरकर, विद्युत विभाग के उपकार्यकारी अभियंता गौरखेड़े, कनिष्ठ अभियंता येडे, तहसीलदार शमशेर पठान, वनविभाग के आरएफओ दिलीप कौशिक, छत्रपाल तुरकर, माकड़ी के सरपंच रंजीत भालाधरे, उपसरपंच लुरेंद्र ठाकरे, गिरधारीलाल आंबाडारे, पुलिस पाटील देवेन्द्र नागपुरे, गिरोला पुलिस पाटील पन्नालाल रहांगडाले, सेंट्रल कृषक के उपाध्यक्ष भाउलाल रहांगडाले सहित सैकड़ों किसान भाइयों की उपस्थिति रही।
इस किसान सभा में किसान परिषद के अध्यक्ष गोविंदभाऊ तुरकर व अन्य किसानों ने विद्युत समस्या, सोलर ऊर्जा कनेक्शन, वन्यजीव से फसलों के नुकसान, आवास योजना, फसलों की बिक्री पर उसके भुगतान, 7/12 दुरुस्ती, पीएम किसान योजना, हक छोड़ (भाई हिस्सा) का मुद्दा, रबी-खरीफ फसलों की नुकसान भरपाई, धान बिक्री का भूगतान, डांगोरली बैराज कार्य जल्द शुरू करने, सेंटर की लिमिट बढाने सहित अनेक मुद्दों पर जवाब तलब कर उसके समाधान की बात रखी।
इन सभी मामलों को किसान परिषद के माध्यम से उठाए जाने पर विधायक विनोद अग्रवाल ने इसे स्वागतयोग्य माना। उन्होंने कहा, किसानों के विभिन्न मामलों पर हम संवेदनशील है।
विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा, गोंदिया तहसील में खेत सिंचन के लिए बोरवेल की संख्या अधिक बढ़ी है। अनेक जटिल समस्याओं के बावजूद हमनें एक भी किसान की बिजली कटने नही दी। आगामी समय में सरकार की योजना के तहत हमें सोलर ऊर्जा पर जाना है। सोलर पर जल्द आवेदन करना चाहिए। क्योंकि आवेदन की संख्या आनेवाले समय में ज्यादा विकराल होने वाली है।
विधायक श्री अग्रवाल ने कहा, 8-10 घन्टे बिजली का मामला संवेदनशील विषय है। अन्य राज्यो में बिजली की खपत कम है। महाराष्ट्र में बिजली खपत कई गुना अधिक है। उदाहरण के तौर पर अगर पूरे देश में 1 करोड़ मेगावाट बिजली लगती होगी तो हमे 30 प्रतिशत बिजली लगती है। हमें बाहर से भी खरीदना पड़ता है। ऐसे में राज्य में जो फसल रबी और खरीफ होती है उसे हम उन्हाड़ी फसल के रूप में लेते है। ये समय ऐसा है जब बीजली की खपत अधिक होती है। ये गंभीर समस्या है। सरकार से मांग करेंगे कि वो अप्रैल से जून तक बिजली बढाकर दे।
विधायक विनोद अग्रवाल ने आगे कहा, गोंदिया तहसील में विद्युत भार अधिक बढ़ा है। परंतु ट्रांसफार्मर कमजोर है। ऐसे में हमने कैपेसिटी बढाने 75 प्रतिशत ट्रांसफार्मर 25 या 75 के थे, उसे 100 के करने का कार्य किया। पूरे क्षेत्र में जितने भी बीजली उपकेंद्र है उनकी क्षमता बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। कामठा, झिलमिली, रावनवाड़ी, काटी, दासगाव, हिवरा, कुड़वा ऐसे अनेक सबस्टेशन है जहां क्षमता को डबल करने का कार्य किया गया है और किया जा रहा है। एमआईडीसी मुंडीपार के अलावा गोरेगांव में 132 केवी नया विद्युत केंद्र निर्माण हेतु प्रयास तेज है। आने वाले कुछ समय में पूरे राज्य में गोंदिया क्षेत्र विद्युत से निजात पाने वाला पहला क्षेत्र होगा।
विधायक विनोद अग्रवाल ने किसान सभा में उठे डांगोरली बैराज के निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने की मांग पर बताया कि, डांगोरली बैराज महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। डांगोरली बैराज का पूरा सर्वे, पूरी मान्यता, प्रशासकीय मान्यता मिल चुकी है। मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने इस प्रोजेक्ट को लेकर एकसाथ बैठक की है। जल्द ही इंटर स्टेट और पर्यावरण की मंजूरी मिलते ही इसके कार्य में तेजी आएगी ये मैं विश्वास दिलाता हूँ।
वन्यजीव से फसलों के नुकसान पर विधायक ने कहा, वन्यजीव के मामलों पर हमने प्रत्येक किसान को फसल नुकसानी का लाभ दिलाने का प्रयास किया। वन्यजीव के हमले में मृत, घायल होने पर मुआवजा राशि को बढाकर करने का प्रयास किया। धान सेंटर की लिमिट बढ़कर मिले इसके प्रयास किये जायेंगे। धान मुआवजे की राशि और फसलों का भुगतान जल्द किसानों को प्राप्त हो इस हेतु निरतंर प्रयास किये जा रहे है। उन्होंने कहा- पीएम किसान योजना के तहत कार्यशाला का आयोजन कर करीब 5000 किसानों को इसका लाभ दिलाने का प्रयास किया। उन्होंने ये भी कहा, सरकारी योजनाओ का लाभ आमजन को मिले इस हेतु पटवारी खुद आपके द्वार आकर फॉर्म भर रहे है। ये परिवर्तन लाने का प्रयास हमने किया है। जनता दरबार के माध्यम से काम करने का प्रयास कर रहे है।
कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट ज्वालाप्रसाद नागपुरे ने किया। इस दौरान किसान भाइयों में दिगंबर तुरकर, रुकन दमाहे, जीवनसिंह सोलंकी, छबिलाल ठाकरे, उदयलाल ठाकरे, पराग भगत, मधु हनवते, कमलप्रसाद तुरकर, आसाराम करचाल, विष्णुदयाल तुरकर, ऋषिकेस करचाल, सुरेश तुरकर, आनंद ठाकरे, दिलीप तुरकर,विट्ठल लिल्हारे, जगनराव बिसेन, गणेश कटरे सहित सैकड़ों किसान भाइयों की उपस्थिति रही।
