खरगोन
खरगोन जिले से संवाददाता अजीज सूफी
चौकी खलटका थाना बलकवाड़ा पुलिस ने चोरी के प्रकरण में 45 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को भी किया गिरफ्तार
पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के द्वारा स्थाई वारंटी को अधिक से अधिक तामिल करने हेतु निर्देशित किया गया था ।
प्राप्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के निर्देशन अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (ग्रामीण) श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में जिले के समस्त अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) व समस्त थाना प्रभारीयों को त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था ।
इसी क्रम में आज दिनांक 07/02/2026 को विशेष चौकी खलटाका थाना बलकवाड़ा क्षेत्र से 45 वर्षों से फरार चल रहे चोरी का आरोपी सलीम पिता मुजीद निवासी बलखड़ स्थाई वारंटियों को थाना बाग जिला धार से एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर न्यालय पेश किया गए है ।
उक्त की गई कार्यवाही में शामिल एसडीओपी मंडलेश्वर श्रीमती श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बलकवाडा निरीक्षक श्री सागर चौहान , उनि मिथुन चौहान चौकी प्रभारी खलटाका, स उ नि आशीष सोमवंशी,,आर. सुमित,सायबर सेल का विशेष योगदान रहा ।
