आमदाई माइंस में स्थानीय मजदूरों का अनिश्चितकालीन हड़ताल 4 दिनों से जारी
लोकेशन नारायणपुर छत्तीसगढ़
संवाददाता खुमेश यादव
नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर आमदई मांइस में स्थानिय 400 से अधिक स्थानिय मजदूरो ने अपनी एक प्रमुख मांग - मजदूरो को अकुशल से अर्ध कुशल श्रेणी में विभाजित करने को लेकर आमदई मांइस के जीरो पांइट में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। स्थानिय मजदूरो के द्वारा लगातार चार दिनों से आमदई मांइस में काम बंद कर हड़ताल पर बैठने से आमदई मांइस में कार्य पूरी तरीके से ठप पड़ा हुआ है वही लौह अयस्क परिवहन में लगी सैकड़ो वाहनों पहिए थम गए हैं । मजदूरों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से वाहन मालिकों और ड्राइवर की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय मजदूरों ने निको कंपनी पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि निकों के द्वारा मजदूरों से वादा किया गया था कि 3 साल के बाद मजदूरों को श्रेणी में विभाजित किया जाएगा परंतु कंपनी अपने वादे से मुकर रही है। आंदोलनकारी मजदूरों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक उनका यह आंदोलन अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा। पूरे मामले को लेकर जब निको कंपनी के सहायक महाप्रबंधक एच एन झा से बात की गई तो उनका कहना है कि कंपनी मजदूरो के मांग को पूरा नहीं कर सकती है। अब देखना यह है कि कंपनी और मजदूरों के बीच की लड़ाई के बीच में आखिर क्या कुछ समाधान निकाल कर सामने आता है।
