Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मांडल में ‘दिशा 2026’ वार्षिकोत्सव समारोह का हुआ आयोजन।: NN81

 


संवाददाता नारायण लाल खारोल 

मांडल शनिवार को कस्बे के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मांडल में वार्षिकोत्सव ‘दिशा 2026 – टुवर्ड्स टुमारो’ का भव्य आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बोर्ड परीक्षा  खेलकूद प्रतियोगिताओं ,तथा पीएम श्री योजना अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने वाले विद्यार्थियों को मंच से सम्मानित किया गया और विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक गानों पर नृत्य किया गया।


मुख्य अतिथि सुभाष सोनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि लक्ष्य निर्धारण, अनुशासन और निरंतर परिश्रम से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है, एन आर आई सुभाष शर्मा ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा एवं जीवन में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

विशिष्ट अतिथि डॉ. जे.पी.एन. ओझा ने अपने   विद्यार्थियों से नैतिक मूल्यों को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया।


प्रधानाचार्य विनीत कुमार शर्मा ने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पीएम श्री योजना के अंतर्गत विद्यालय में शैक्षणिक, सह-शैक्षणिक एवं नवाचार आधारित गतिविधियों को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है।


कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर उमेश तिवाड़ी, लोकेश आसोपा , पदम पाराशर , मुकेश गोरा , राजेश शर्मा ,  सीमा विश्नोई सहित विद्यालय स्टाफ, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes