Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जिले में जैविक खेती को बढावा देने के लिए जिला पंचायत सीईओ ने किया ने निरीक्षण: NN81

 

 संवाददाता अनिल मालवीय जिला हरदा एमपी

हरदा / जिले में सतत कृषि और रासायनिक मुक्त खेती के अभियान को गति देते हुए शुक्रवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरदा श्रीमती अंजली जोसेफ ने विकासखंड हरदा के ग्राम नयापुरा का भ्रमण किया। उन्होंने यहाँ संचालित जैविक खेती परियोजनाओं का सूक्ष्म निरीक्षण किया और किसानों को पारंपरिक खेती छोड़कर प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। सीईओ ने ग्राम नयापुरा में विकसित किए जा रहे बायो रिसोर्स सेन्टर का जायजा लिया। उन्होंने किसानों द्वारा तैयार किए गए जैविक कीटनाशक (नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र) और जैविक खाद के भंडारण की व्यवस्था देखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नयापुरा के कृषकों से चर्चा करते हुए कहा कि रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करके किसान अपनी खेती की लागत को 30% से 40% तक कम कर सकते हैं। सीईओ ने गांव की महिला स्वयं सहायता समूहों को भी वर्मी कंपोस्ट उत्पादन से जोड़कर अतिरिक्त आय अर्जित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नयापुरा के जैविक उत्पादों की ब्रांडिंग की जाए ताकि स्थानीय स्तर के साथ-साथ शहरों में भी इन उत्पादों को अच्छी पहचान मिल सके। निरीक्षण के दौरान सीईओ ने उपस्थित कृषि विस्तार अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम नयापुरा के प्रत्येक किसान का मृदा स्वास्थ्य कार्ड अपडेट रहे और उन्हें समय-समय पर तकनीकी प्रशिक्षण मिलता रहे। इस अवसर कृषि विभाग के मैदानी अमले सहित बड़ी संख्या में स्थानीय किसान उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes