रोशनी आनंद वि. सिंह पन्ना-
परिक्षेत्र चंद्रनगर, पन्ना टाइगर रिजर्व अंतर्गत खेत में बाघ के शावक के हमले से घायल महिला स्वस्थ होकर घर लौटी,, पन्ना टाइगर रिजर्व के अंतर्गत वन परिक्षेत्र चंद्रनगर की बीट पलकोहा (कक्ष क्रमांक P-538) के पास राजस्व क्षेत्र में एक महिला के घायल होने की सूचना पर वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई की है। उपचार के पश्चात महिला अब पूर्णतः स्वस्थ है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बीते 3 फरवरी की शाम लगभग 6:00 बजे, राजस्व क्षेत्र के खेतों में कार्य कर रही एक महिला पर बाघ के शावक द्वारा हमला कर घायल करने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही परिक्षेत्र अधिकारी चंद्रनगर ने तत्काल मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया। विभाग द्वारा तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को शासकीय वाहन और कर्मचारियों की निगरानी में जिला अस्पताल छतरपुर पहुँचाया गया। महिला के पैर में आई मामूली चोटों के उपचार हेतु परिजनों को तात्कालिक सहायता के रूप में ₹1000 की राशि भी प्रदान की गई।
परिक्षेत्र अधिकारी चंद्रनगर लगातार अस्पताल के संपर्क में रहे। दो दिनों के सफल उपचार के बाद आज, 5 फरवरी 2026 को महिला को जिला अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। महिला वर्तमान में पूरी तरह स्वस्थ है। घटना के बाद से ही क्षेत्र संचालक एवं उप संचालक, पन्ना टाइगर रिजर्व के निर्देशन में वन विभाग की टीमें अलर्ट पर हैं। सुरक्षा हेतु
सघन गश्त के लिए वन विभाग के दो दल दिन-रात क्षेत्र में लगातार गश्त कर रहे हैं।
बाघ की हलचल पर नजर रखने के लिए क्षेत्र में 2 जोड़ी कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं। साथ ही, कल से ड्रोन के माध्यम से भी हवाई निगरानी की जाएगी। आज दोपहर सहायक संचालक एवं परिक्षेत्र अधिकारी ने स्टाफ के साथ घटनास्थल का सूक्ष्म मुआयना किया, जिसमें बाघ और शावक की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। आज 5 फरवरी को ग्राम पलकोहा में ग्रामीणों के साथ सकारात्मक संवाद (Meeting) आयोजित किया गया। ग्रामीणों ने भी विभाग का सहयोग करते हुए कर्मचारियों के साथ गश्त में हिस्सा लिया। विभाग द्वारा ग्रामीणों को सुरक्षा की दृष्टि से सूर्यास्त के बाद खेतों की ओर न जाएं।
दिन में आवश्यक होने पर समूह बनाकर ही खेतों में जाएं।
सुरक्षा हेतु अपने साथ लाठी/डंडा अवश्य रखें।
चूंकि पलकोहा गाँव टाइगर रिजर्व के वन क्षेत्र के भीतर स्थित है, यहाँ के निवासी बाघों के स्वभाव से परिचित हैं। विभाग जनता की सुरक्षा हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वन परिक्षेत्र चंद्रनगर, पन्ना टाइगर रिजर्व
