आगर मालवा, 25 फरवरी/ शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय आगर मालवा के कंप्यूटर साइंस विभाग के अंतिम वर्ष के प्रतिभावान छात्र निक्षय पाटीदार ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित इंडिया स्किल्स 2025-26ः प्रतियोगिता में अपनी तकनीकी दक्षता का असाधारण प्रदर्शन करते हुए संस्थान और संपूर्ण मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। इस महत्वपूर्ण प्रतिस्पर्धा का आगाज़ 2 जनवरी को आयोजित जिला स्तरीय लिखित परीक्षा के साथ हुआ, जिसमें निक्षय ने अपनी विषयगत पकड़ का परिचय देते हुए न केवल परीक्षा उत्तीर्ण की, बल्कि उसके पश्चात आयोजित चुनौतीपूर्ण साक्षात्कार के उपरांत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। चयन प्रक्रिया के अगले चरण के तहत, निक्षय को छप्ज्ज्ज्त् (राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान), भोपाल में 3 फरवरी से ‘एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजीश् (थ्री-डी प्रंटिंग) जैसे आधुनिक और भविष्योन्मुखी विषय पर केंद्रित सात दिवसीय विशेष तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिला। इस गहन प्रशिक्षण के दौरान आधुनिक मशीनों और प्रोटोटाइपिंग की बारीकियों को सफलतापूर्वक आत्मसात करने के फलस्वरूप, निक्षय पाटीदार का चयन क्षेत्रीय (रीजनल) स्तर की प्रतियोगिता हेतु अहमदाबाद (गुजरात) के लिए किया गया। अहमदाबाद में 15 फरवरी 2026 को आयोजित इस उच्च-स्तरीय प्रतिस्पर्धा में निक्षय ने मध्य प्रदेश के आधिकारिक प्रतिनिधि के रूप में श्एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजीश् विषय पर आधारित स्पर्धा में अपनी तकनीकी कुशलता और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन कर विशेषज्ञों का ध्यान आकर्षित किया। कंप्यूटर साइंस के छात्र होकर मैकेनिकल डिजाइन और आधुनिक निर्माण तकनीक के इस संगम पर उनकी यह उपलब्धि महाविद्यालय के शैक्षणिक स्तर और छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को रेखांकित करती है। निक्षय की इस गौरवपूर्ण सफलता पर शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हितेंद्र सिंह तोमर ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है और बताया कि ऐसी उपलब्धियां संस्थान के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणा का मार्ग प्रशस्त करती हैं।
रिपोर्टर मोहम्मद आलम खान
