Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भारत के पड़ोसी देश में सुबह-सुबह आया भूकंप, 20 किमी गहराई में था केंद्र, कांप गई धरती: NN81

भारत के पड़ोसी देश में सुबह-सुबह आया भूकंप, 20 किमी गहराई में था केंद्र, कांप गई धरती


रविवार की सुबह भारत के पड़ोसी देश की धरती भूकंप से हिल गई जिसका केंद्र 20 किमी गहराई में था। इसमें फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।


भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में रविवार सुबह करीब 4 बजे भूकंप से धरती कांप गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र यानी कि NCS की रिपोर्ट के मुताबिक, यह भूकंप जमीन से 20 किलोमीटर की गहराई पर आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.0 थी। भूकंप का केंद्र 24.85 उत्तर अक्षांश और 92.07 पूर्व देशांतर पर था। NCS ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, '3.0 तीव्रता का भूकंप, तारीख: 01/02/2026, समय: 04:02:32 आईएसटी, अक्षांश: 24.85 एन, देशांतर: 92.07 ई, गहराई: 20 किमी, जगह: बांग्लादेश।


एक्सपर्ट्स ने बांग्लादेश में बड़े भूकंप की दी है चेतावनी
बता दें कि बांग्लादेश में भूकंप का खतरा बहुत ज्यादा है क्योंकि यह 3 सक्रिय टेक्टॉनिक प्लेट फॉल्ट्स के साथ जुड़ा हुआ है। विशेषज्ञों ने हाल ही में चेतावनी दी है कि यहां बड़े भूकंप आने का जोखिम है। बांग्लादेश 3 टेक्टॉनिक प्लेटों के बीच में है जिनमें भारतीय प्लेट, यूरेशियन प्लेट और बर्मा प्लेट शामिल हैं। भारतीय प्लेट हर साल करीब 6 सेंटीमीटर उत्तर-पूर्व की तरफ बढ़ती है, जबकि यूरेशियन प्लेट इसके ऊपर से 2 सेंटीमीटर उत्तर की तरफ जाती है। इस देश की स्थिति कई बड़े फॉल्ट लाइनों के पास है, जैसे बोगुरा फॉल्ट, त्रिपुरा फॉल्ट, शिलांग पठार, दौकी फॉल्ट और असम फॉल्ट।

दुनिया के 20 सबसे भूकंप-संवेदनशील शहरों में है ढाका
बता दें कि बांग्लादेश की राजधानी ढाका दुनिया के सबसे घनी आबादी वाले शहरों में से एक है, जहां प्रति वर्ग किलोमीटर 30 हजार से ज्यादा लोग रहते हैं। 'द डेली स्टार' के मुताबिक, यह दुनिया के 20 सबसे भूकंप-संवेदनशील शहरों में शामिल है। इससे पहले, शनिवार को भारत के एक और पड़ोसी देश अफगानिस्तान में 4.0 की तीव्रता का भूकंप आया था। NCS की रिपोर्ट के मुताबिक, यह भूकंप सुबह करीब 3:28 बजे आया और जमीन से 40 किलोमीटर की गहराई पर था। हालांकि भूकंप की इन दोनों घटनाओं में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes