NEWS NATION 81
Report.by gajendra patel
Lokeshion jila mandla
विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने तथा सही कैरियर चयन में मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से पी.एम. श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (GHSS) हिरदेनगर में कैरियर मेला एवं कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कृषि विस्तार अधिकारी, बिछिया मुकेश कुलस्ते उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र में उपलब्ध व्यापक संभावनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि आधुनिक समय में कृषि केवल परंपरागत खेती तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें रिसर्च, टेक्नोलॉजी, एग्री-बिज़नेस और मैनेजमेंट जैसे अनेक सम्मानजनक कैरियर विकल्प मौजूद हैं।
विषय चयन का महत्व
डिजिटल बोर्ड के माध्यम से विद्यार्थियों को कक्षा 10वीं के बाद विषय चयन (ह्यूमैनिटीज़, साइंस, कॉमर्स एवं वोकेशनल) के महत्व और उससे जुड़ी बारीकियों को सरल भाषा में समझाया गया।
तकनीकी एवं वोकेशनल शिक्षा पर जोर
स्मार्ट क्लास के माध्यम से विभिन्न वोकेशनल कोर्सेस जैसे आईटी, रिटेल मैनेजमेंट, ब्यूटी एंड वेलनेस आदि की जानकारी दी गई, जिससे छात्र अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुसार भविष्य की दिशा तय कर सकें।
छात्रों की सक्रिय सहभागिता
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अपने कैरियर से जुड़े सवाल पूछकर जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
शिक्षकों का मार्गदर्शन
विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने, आत्मविश्वास बनाए रखने और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ तथा स्थानीय शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
