Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सूर्यकुमार यादव ने टी20 इंटरनेशनल में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, महज इतनी गेंदों में किया ये बड़ा कारनामा: NN81

 सूर्यकुमार यादव ने टी20 इंटरनेशनल में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, महज इतनी गेंदों में किया ये बड़ा कारनामा

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच में खेली गई 5 मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ले से जबरदस्त फॉर्म देखने को मिला, जिसमें उन्होंने आखिरी मुकाबले में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली 5 मैचों की टी20 सीरीज को 4-1 से अपने नाम करने के साथ तैयारियों को लेकर अपना लिटमस टेस्ट दे दिया है। टीम इंडिया के लिए ये सीरीज मेगा इवेंट से पहले कुछ खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर सबसे अहम थी, जिसमें एक नाम कप्तान सूर्यकुमार यादव का भी शामिल था। पांच मैचों की इस सीरीज में सूर्यकुमार यादव ने जिस तरह से बल्ले का कमाल दिखाया उसके बाद टी20 वर्ल्ड कप से पहले बाकी सभी टीमों के लिए खतरे की घंटी बज चुकी है। सूर्या के बल्ले से न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 200 से अधिक रन देखने को मिले। वहीं उन्होंने तिरुवनंतपुरम में खेले गए आखिरी मुकाबले में अपनी 63 रनों की पारी के दम पर टी20 इंटरनेशनल में एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

सूर्या ने सबसे कम गेंदों में पूरे किए 3000 रन
भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव जो पिछले एक साल से अपने फॉर्म को लेकर जूझ रहे थे वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में फिर से उसी पुराने रंग में दिखाई दिए। सूर्या ने आखिरी मैच में 63 रनों की पारी के दौरान टी20 इंटरनेशनल में अपने 3000 रन भी पूरे कर लिए। इसी के साथ सूर्यकुमार यादव इस मुकाम तक सबसे कम गेंदों में पहुंचने वाले वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे तेज खिलाड़ी बन गए। सूर्यकुमार यादव ने टी20 इंटरनेशनल में अपने 3000 रनों का आंकड़ा सिर्फ 1822 गेंदों में हासिल किया, जिसमें इससे पहले ये रिकॉर्ड यूएई के मुहम्मद वसीम के नाम पर था, जिन्होंने 1947 गेंदों में टी20 इंटरनेशनल में अपने तीन हजार रन पूरे किए थे।

खेल
क्रिकेट

सूर्यकुमार यादव

टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम गेंदों में तीन हजार रन पूरे करने वाले खिलाड़ी

सूर्यकुमार यादव (भारत) - 1822 गेंद
मुहम्मद वसीम (यूएई) - 1947 गेंद
जोस बटलर (इंग्लैंड) - 2068 गेंद
आरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया) - 2077 गेंद
डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) - 2113 गेंद
रोहित शर्मा (भारत) - 2149 गेंद
विराट कोहली (भारत) - 2169 गेंद
सूर्या ने सीरीज में 80 के औसत से बनाए रन
न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की इस टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव को पांचों पारियों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला जिसमें उन्होंने 80.67 के औसत से कुल 242 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से जहां तीन अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली तो वहीं वह 2 बार नाबाद भी वापस पवेलियन लौटे। सूर्यकुमार यादव के स्ट्राइक रेट को लेकर बात की जाए तो वह इस सीरीज में 200 के करीब का देखने को मिला।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes