पन्ना टाइगर रिजर्व में क्षेत्र संचालक श्री नरेश सिंह यादव के मार्गदर्शन में परिक्षेत्र पन्ना बफर अंतर्गत दिनांक 08.02.2026 को परिक्षेत्र सहायक छापर एवं अन्य वन स्टाफ द्वारा बीट छापर में नियमित गश्ती के दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा वृक्षों की अवैध कटाई कर सिल्लियां तैयार किए जाने की गतिविधि पाई गई। वन स्टाफ द्वारा तत्परता से घेराबंदी कर संबंधित व्यक्तियों को पकड़ने का प्रयास किया गया, किन्तु वे मौके से फरार हो गए। भागते हुए दो व्यक्तियों की पहचान वनरक्षक श्री संतोष प्रजापति एवं सुरक्षा श्रमिक बिहारी के रूप में की गई। उक्त कार्यवाही में सागौन की 07 नग लकड़ी, कुल 1.526 घन मीटर, जब्त की गई।
दिनांक 09.02.2026 को विस्तृत जांच उपरांत दोनों व्यक्तियों की संलिप्तता पाए जाने पर भारतीय वन अधिनियम, 1927 के अंतर्गत आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया गया तथा संबंधित वनरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।
दिनांक 11.02.2026 को आरोपी वनरक्षक के ग्राम बड़ी रूंधी, तहसील अजयगढ़ स्थित निवास पर विधिवत सर्च वारंट के आधार पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान 119 नग सागौन चिरान, कुल 2.055 घन मीटर, जब्त की गई। इस संबंध में पृथक से पुनः आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। उक्त समस्त कार्यवाही में कुल 126 नग, 3.581 घन मीटर सागौन की इमारती काष्ठ जब्त की गई है। दोनों आरोपी वर्तमान में फरार हैं। उनकी तलाश हेतु आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
रोशनी आनंद वि. सिंह -
