Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

असिस्टेंट गवर्नर लर्निंग सेमिनार में पठान सम्मानित :-NN81



रोटरी अंतरराष्ट्रीय मंडल 3040 के रोटरी वर्ष 2026-27 हेतु तीन दिवसीय असिस्टेंट गवर्नर लर्निंग सेमिनार का आयोजन रणथंभौर (राजस्थान) के अनुरागा पैलेस  रिसोर्ट में किया गया 

 
इस सेमिनार में रोटरी क्लब ऑफ हाटपीपल्या के पूर्व अध्यक्ष नसरुद्दीन पठान (असिस्टेंट गवर्नर 2026-27) ने सहभागिता करते हुए प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण किया। प्रशिक्षण पूर्ण करने पर उन्हें  डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2026-27 संस्कार कोठारी, मंडल की प्रथम महिला रोटे दीप्ति कोठारी ने प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

ट्रेनिंग समारोह में मुख्य रूप से जम्मू कश्मीर के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. दुष्यंत चौधरी, जयपुर की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रज्ञा मेहता, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुशील मल्होत्रा, डिस्ट्रिक्ट ट्रेनर पीडीजी धीरन दत्ता एवं इवेंट चेयरमैन पीडीजी गुस्ताद अंकलेसरिया, डीईएस मनोज चांडक आदि उपस्थित रहे।

नसरुद्दीन पठान की इस उपलब्धि पर रोटरी क्लब ऑफ हाटपीपल्या के अध्यक्ष राजेश जोशी, सचिव मुफीद एहमद मंसूरी, पूर्व अध्यक्ष अंतर सिंह भंडारी, कृपाल सिंह उदावत, मनोज जोशी, कमल शत्ति पाटीदार ,राजेश नेहरनिया, रामेश्वर भंडारी, मनोज मुकाती, श्रवण जोशी, राजपालसिंह चौहान, धर्मेंद्र पाटीदार, राजमल पाटीदार आदि सदस्यगण एवं इष्ट मित्रों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। 

संवाददाता:- करीम खान 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes