खामगांव शहर के ज़मीन मालिकों , व्यापारीयों ने आज 12 फरवरी 2026 को दोपहर 12:00 नगर अध्यक्षा श्रीमती अर्पणा ताई सागर फुंडकर से नगर पालिका खामगांव में उनके कैबिन में विस्तार रूप से बढे हुए प्रॉपर्टी टैक्स और वॉटर टैक्स तथा अन्य विषयों पर विस्तार रूप से चर्चा की इस अवसर महाराष्ट्र स्टेट स्टेट केमिस्ट एंड ड्रजिस्ट एसोसिएशन के मानद सचिव अनिल नावंनदर ने नगर अध्यक्षा अर्पण ताई फुंडकर से खामगांव के नागरिक को और व्यापारियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए विस्तार रूप से चर्चा की इस अवसर नगर अध्यक्षा अर्पणा ताई फुंडकर ने बहुत ही पॉजिटिव जवाब देते हुए समस्याओं को हल करने का ठोस आश्वासन दिया है और कहां है कि सभी नागरिकों ने हमें भरपूर सहयोग देना चाहिए इसके अलावा कुछ ही महीना में हम भरपूर जलपूर्ति की व्यवस्था करने वाले हैं खामगांव में नागरिकों को आगामी दिनों में भरपूर जल उपलब्ध करा दिया जाएगा इस अवसर राजेश भुतडा ने नगर अध्यक्षा मैडम का ध्यान दिलाते हुए कहा की हम ने हमारे निवास स्थान के करीब कचरा कुंडी की व्यवस्था की थी लेकिन नागरिकों ने कचरा कुंडी का उपयोग ना कर बाहेर ही कचरा डाल डालना शुरू कर दिया ऐसे नागरिकों नगर पालिका की ओर से जुर्माना लगाया जाए जिस पर उन्होंने पॉजिटिव जवाब देते हुए उपरोक्त समस्या का हल निकाला जाएगा व्यापारी दिनेश गांधी ने कहा की मैं जिस बिल्डिंग में रहता हूं उसे बिल्डिंग में एक परिवार और रहता है मैंने पूरा टैक्स अदा कर दिया था लेकिन नगर पालिका कर्मचारियों की ओर से मुझे भी नोटिस दिया किया गया इस अवसर चर्चा के दौरान अनेक सुझाव रखे गए और नगर अध्यक्षा मैडम ने सभी को ठोस आश्वासन देते हुए आगामी दिनों में उपरोक्त समस्याओं का हल करने का भरपूर प्रयास किया जाएगा इसमें नागरिकों ने हमें सहयोग देना चाहिए नगर अध्यक्षा श्रीमती अर्पणा ताई फुंडकर से मुलाकात के समय महाराष्ट्र स्टेट केमिस्ट एंड ड्रजिस्ट एसोसिएशन के मानद सचिव
अनिल नावंनदर , दिनेश गांधी , राजेश भूतड़ा , गणेश तांबट ,रामचंद्र आयलानी , धर्मेश शाहा , दत्ता आमले , यश घवाडकर , कपिल जेठाणी , नरेश नागवाणी , संजय भूतड़ा , नंदकिशोर खांडेकर आदी व्यापारी उपस्थितथे
मोहम्मद फारूक खामगांव
