Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

उदलियास: खेड़ाखुट माता मंदिर पर 151 महिलाओं की कलश यात्रा, भव्य झांकियां व आज यज्ञ-भजन संध्या का आयोजन :-NN81



उदलियास। कस्बे में खेड़ाखुट माता मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजन का शुभारंभ शुक्रवार सुबह 10 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में 151 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम श्री महंत दीपक पुरी जी महाराज के सानिध्य में प्रारंभ हुआ।

इस अवसर पर राधा-कृष्ण सहित 9 माताजी की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। वहीं भगवान उदलियास चारभुजा नाथ एवं चतरपुरा चारभुजा नाथ के बेवान को एक साथ बैंड-बाजे के साथ जुलूस के रूप में निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

आयोजन समिति के अनुसार दोपहर 2:15 बजे यज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा। वहीं रात्रि 9 बजे विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें क्षेत्र के सभी ग्रामवासी उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और वातावरण भक्तिमय बना रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes