जिला ब्यूरो चीफ - इरफान शाह इंदौर मध्य प्रदेश
लोकेशन - इंदौर
#इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीनगर इलाके में कल शाम से लापता आतिफ का शव चौथी मंज़िल स्थित एक फ्लैट में बेड की पलंग पेटी के अंदर बरामद किया गया। जिसके ऊपर आरोपियों की दादी सोई थी।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने नायलॉन की रस्सी से बेरहमी से बच्चे का गला घोंटकर हत्या की। वारदात बच्चे के घर से कुछ दूरी पर स्थित चार मंज़िला इमारत की छत पर की गई थी। मौके से खून से सना जैकेट भी बरामद हुआ है, जिससे हत्या की पुष्टि हुई।
हत्या के बाद शव को छिपाने के लिए उसे पलंग पेटी में रखा गया और ऊपर बीमार दादी को सुला दिया गया, ताकि किसी को शक न हो।
इस जघन्य हत्याकांड में आरोपी रेहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हैरानी की बात यह रही कि वारदात के बाद रेहान खुद पुलिस के साथ बच्चे की तलाश में शामिल था। शक होने पर जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपने दोस्त रिज़वान के साथ मिलकर हत्या करने की बात कबूल कर ली।
लापता होने के बाद बच्चा सीसीटीवी फुटेज में बिल्डिंग में जाते दिखा जब तलाशी ली तो खून से सना जैकेट छत पर मिला था। हत्या के कारणों का पुलिस पता लगा रही है।
#indore #CrimeNews
