Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कोटड़ी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12 की छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित : NN81


न्यूज़ नेशनल 81 

पिड़ावा तहसील से संवाददाता मोहम्मद इस्लाम 


पिड़ावा। पिड़ावा क्षेत्र के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी में कक्षा 12 की छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत कोटड़ी के प्रशासक हरिराम गोचर रहे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सरवत अली ने बताया कि समारोह के दौरान शिक्षकों द्वारा छात्राओं को आगामी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव एवं मार्गदर्शन दिया गया है इस अवसर पर छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनकी उपस्थित अतिथियों व दर्शकों ने सराहना की।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय स्टाफ की ओर से छात्राओं के लिए सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गई  समारोह में पीईईओ शैलेंद्र सुल्तानी, मानसिंह चौहान, धीरज सिंह, दिनेश राठौर, राधेश्याम बैरागी, संजय जैन चिन्मय जैन, बद्रीलाल, ओमप्रकाश, श्रवण सिंह सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes