Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

10 घंटे में हत्या का आरोपी गिरफ्तार, :-NN81




सिवनी जिले के केवलारी पुलिस ने हत्या के आरोपी को मात्र 10 घंटे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी केवलारी आशीष भराडे के मार्गदर्शन में दिनांक 22/02/2026 को प्रार्थी गोविंद प्रसाद दुबे की रिपोर्ट पर अप.क्र. 51/2026 धारा 103(1), 238(ए) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। रिपोर्ट के अनुसार ग्राम सुनेहरा निवासी मृतक निलेश उर्फ भोलाराम झारिया पिता डीलन झारिया (उम्र 45 वर्ष) की बिजली कनेक्शन हटाने के विवाद में गुलाब झारिया पिता लक्ष्मण झारिया (उम्र 47 वर्ष) द्वारा मारपीट कर हत्या कर दी गई। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रीतम सिंह तिलगामे एवं उ.नि. प्रमोद भारद्वाज (चौकी प्रभारी छींदा) के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया। कार्रवाई में पुलिस टीम के अन्य सदस्यों का भी सराहनीय योगदान रहा।

ब्यूरो चीफ योगेश गढ़वाल की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes