जनपद के पलिया तहसील क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) ने रात्रि गश्त के दौरान अवैध लकड़ी तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। दिनांक 22/02/2026 की रात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) सूंडा की टीम ने गश्त के दौरान गांव ढकिया के पास जंगल में छिपाकर रखी गई 16 नग साल की लकड़ी की बलियां बरामद कीं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उक्त लकड़ी को नेपाल सीमा पार तस्करी के लिए एकत्र किया गया था।
जब्त की गई लकड़ी को विधिक कार्रवाई हेतु वन विभाग की वन चौकी छेदिया को सुपुर्द कर दिया गया है। यह कार्रवाई आर के राजेश्वरी कमांडेंट 39वीं वाहिनी के दिशा-निर्देश एवं तिलक राज सहायक कमांडेंट के नेतृत्व में की गई।
एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए नियमित रूप से गश्त और सघन निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।
पीयूष गुप्ता
