भाजपा मण्डल डग के नवनियुक्त संयोजक लक्ष्मणसिंह (कल्याणपुरा) एवं सहसंयोजक रामलाल,बापूसिंह पटेल (क्यासरा) तथा कमलसिंह (मंदिरपुरा) को VB-G RAM-G विकसित भारत गारन्टी फॉर रोजगार आजीविका मिशन (ग्रामीण) का दायित्व सौंपे जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा साफा बाँधकर मिठाई खिलाकर एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।‘VB-G RAM-G’ जन जागरण अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क कर आम मजदूरों, किसानों एवं ग्रामीणों को इस योजना के लाभों की जानकारी दी जाएगी। अभियान के माध्यम से बताया जाएगा कि यह योजना रोजगार, आजीविका एवं ग्रामीण विकास के लिए अत्यंत लाभकारी है तथा नए कानून के तहत इसे और अधिक मजबूती प्रदान की गई है।योजना के अंतर्गत मानव दिवसों में वृद्धि की गई है तथा अब कार्य निष्पादन के लिए स्पष्ट मापदंड तय किए गए हैं, जबकि पूर्व में नरेगा में ऐसे निश्चित मापदंड नहीं थे। VB-G RAM-G को जल संरक्षण, आपदा प्रबंधन, इंफ्रास्ट्रक्चर सहित चार प्रमुख सेक्टरों में विभाजित किया गया है, जिससे इसे सरकार की अन्य योजनाओं के साथ जोड़कर प्रभावी समन्वय के साथ लागू किया जा सकेगा।यह जन जागरण अभियान मण्डल स्तर से प्रारंभ होकर जिला एवं प्रदेश स्तर तक चलेगा। अभियान के तहत चौपाल, ग्राम सभाएं, जन संवाद, कार्यकर्ता सम्मेलन एवं मीडिया संवाद जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर VB-G RAM-G से जुड़े तथ्यों, उद्देश्यों एवं ग्रामीण विकास में इसकी भूमिका को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
डग से न्यूज़ नेशन 81 संवाददाता राहुल शर्मा की रिपोर्ट
