जिला पुलिस की मादक पदार्थ तस्करों पर कड़ी कार्रवाई जारी
झालावाड़ जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डग पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है।पुलिस थाना भवानीमंडी के प्रकरण संख्या 30/2026 धारा 8/20, 29, 30 एनडीपीएस एक्ट में पुलिस अभिरक्षा में चल रहे आरोपी की सूचना पर उसके खेत से अवैध मादक पदार्थ गांजे के पौधे जब्त किए गए हैं।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रकरण का अनुसंधान किशोर सिंह थानाधिकारी थाना पगारिया द्वारा किया जा रहा है। अनुसंधान के दौरान पुलिस अभिरक्षा में चल रहे आरोपी प्रहलाद सिंह पुत्र पुरसिंह सोधिया (45 वर्ष), निवासी देवगढ़, थाना डग ने स्वयं के खेत में गेहूं की फसल के साथ गांजे के पौधे उगे होने की जानकारी दी।सूचना पर पुलिस उप अधीक्षक गंगधार हेमंत कुमार गौतम आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में थाना डग एवं थाना पगारिया की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 20 जनवरी 2026 को ग्राम देवगढ़ स्थित आरोपी के खेत पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान गेहूं की फसल के बीच उग रहे गांजे के पौधे (शुद्ध वजन 1 किलो 105 ग्राम) जब्त किए गए।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना डग पर एनडीपीएस एक्ट के तहत पृथक से मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है।गठित विशेष पुलिस टीम में भंवर सिंह, पु.नि.थानाधिकारी थाना डग,किशोर सिंह, उप निरीक्षक, थानाधिकारी, थाना पगारिया (मय जाप्ता), राकेश कुमार, कानि., थाना डग,महेश, कानि., थाना डग,बिजेश कुमार, कानि., थाना डग,सेवाराम, कानि., थाना डग आदि रहे
डग से न्यूज़ नेशन 81 संवाददाता राहुल शर्मा की रिपोर्ट
